Chhapra: सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने शुक्रवार को सदर अस्पताल छपरा पहुंचकर मशरक के इलाजरत लोगों का हालचाल जाना। इस दौरान अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों से एक-एक कर उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने चिकित्सकों से भी मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने डॉक्टरों को निर्देश दिया कि सभी मरीजों का इलाज पूरी गंभीरता और सतर्कता के साथ सुनिश्चित किया जाए। आज का पंचांग | आषाढ़ कृष्णपक्ष चतुर्थी जिलाधिकारी ने अस्पताल में उपलब्ध दवाओं और अन्य आवश्यक सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली तथा स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी मरीज के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को सभी जरूरी दवाओं और संसाधनों की उपलब्धता बनाए रखने का निर्देश दिया। जनगणना प्री टेस्ट: डीसीओ ट्रेनर्स ने क्षेत्र में कराया स्व-गणना, छ्ह जुलाई से प्रगणक व पर्यवेक्षक करेंगे पूर्व परिक्षण इस दौरान जिलाधिकारी ने जिले के सभी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश देते हुए आम लोगों से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति बीमार हो तो उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाएं। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। एनर्जी ड्रिंक’ के दावों पर एफएसएसएआई सख्त, कई बेवरेज ब्रांड्स को नोटिस
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने शुक्रवार को सदर अस्पताल छपरा पहुंचकर मशरक के इलाजरत लोगों का हालचाल जाना। इस दौरान अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों से एक-एक कर उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने चिकित्सकों से भी मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने डॉक्टरों को निर्देश दिया कि सभी मरीजों का इलाज पूरी गंभीरता और सतर्कता के साथ सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने अस्पताल में उपलब्ध दवाओं और अन्य आवश्यक सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली तथा स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी मरीज के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को सभी जरूरी दवाओं और संसाधनों की उपलब्धता बनाए रखने का निर्देश दिया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने जिले के सभी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश देते हुए आम लोगों से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति बीमार हो तो उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाएं। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ