Breaking News

सारण पुलिस की सख्त कार्रवाई 17 वाहन जब्त

2 Min Read

सारण, 24 नवंबर (हि.स.)। शहर में बढ़ती जाम की समस्या और सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम कसने के उद्देश्य से सारण पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है। वरीय पुलिस अधीक्षक, डॉ कुमार आशीष के निर्देश पर यातायात थाना छपरा द्वारा चलाए गए इस अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीम ने शहर के प्रतिबंधित क्षेत्रों में अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों तथा विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 17 वाहनों को जब्त कर लिया। इन वाहनों को हटाने के लिए टो – मशीन का उपयोग किया गया। इसके अतिरिक्त अवैध पार्किंग, वन -वे नियमों का उल्लंघन, तथा बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने सहित मोटर वाहन अधिनियम के अन्य प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों पर भी कड़ा आर्थिक दण्ड लगाया गया है।

इस दौरान उल्लंघनकर्ताओं से कुल 73,000/- रुपये की अर्थ दण्ड राशि अधिरोपित की गई है। पुलिस का यह कदम संकेत देता है कि नियमों की अनदेखी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने इस कार्रवाई के साथ ही आम जनता से शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में सहयोग और समर्थन की जोरदार अपील की। पुलिस का कहना है कि सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग कर सभी नागरिक एक सुरक्षित एवं व्यवस्थित शहर के निर्माण में सहभागी बनें। यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।

DOON
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें