सारण, 24 नवंबर (हि.स.)। बिहार में सारण जिले के मढ़ौरा थानाक्षेत्र के भावलपुर गांव में एक शादी समारोह की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब बारात के दौरान हुए एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आर्केस्ट्रा में हुए झगड़े के बाद दुल्हन के भाई की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। घटना देर रात की है जब शादी के जश्न में आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था। मृतक, रिंकु कुमार पिता रामबालक महतो, जिसकी बहन की शादी थी, ने कथित तौर पर आर्केस्ट्रा की नर्तकियों के साथ अश्लील हरकत कर रहे कुछ लोगों को रोका। Kabaddi | 52वीं बिहार राज्य जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में सारण बना विजेता इसी बात पर उपजा विवाद इतना बढ़ गया कि हमलावरों ने रिंकु कुमार को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों के बीच हंगामा शुरू हो गया घटना की सूचना मिलते ही स्थिति को नियंत्रित करने के लिए ग्रामीण एसपी संजय कुमार, एसडीपीओ नरेश पासवान सहित आसपास के कई थानों की पुलिस बल मौके पर पहुंची। पुलिस के हस्तक्षेप और समझाने -बुझाने के बाद मामला शांत हुआ और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। Saran Teachers’ Constituency | बगहा में शिक्षकों से मिले डॉ. राहुल राज, कहा– शिक्षक सम्मान और अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी ग्रामीण एसपी संजय कुमार ने बताया कि हत्या के संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि मृतक रिंकु कुमार का भी अपराधिक इतिहास रहा है और वह पूर्व में हत्या और शराब के मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। Horoscope | कर्क, सिंह, तुला सहित पांच राशियों का आज खुलेगा भाग्य, जानें मेष से मीन राशि का दैनिक राशिफल
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
सारण, 24 नवंबर (हि.स.)। बिहार में सारण जिले के मढ़ौरा थानाक्षेत्र के भावलपुर गांव में एक शादी समारोह की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब बारात के दौरान हुए एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया।
विज्ञापन
आर्केस्ट्रा में हुए झगड़े के बाद दुल्हन के भाई की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। घटना देर रात की है जब शादी के जश्न में आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था। मृतक, रिंकु कुमार पिता रामबालक महतो, जिसकी बहन की शादी थी, ने कथित तौर पर आर्केस्ट्रा की नर्तकियों के साथ अश्लील हरकत कर रहे कुछ लोगों को रोका।
इसी बात पर उपजा विवाद इतना बढ़ गया कि हमलावरों ने रिंकु कुमार को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों के बीच हंगामा शुरू हो गया घटना की सूचना मिलते ही स्थिति को नियंत्रित करने के लिए ग्रामीण एसपी संजय कुमार, एसडीपीओ नरेश पासवान सहित आसपास के कई थानों की पुलिस बल मौके पर पहुंची। पुलिस के हस्तक्षेप और समझाने -बुझाने के बाद मामला शांत हुआ और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ग्रामीण एसपी संजय कुमार ने बताया कि हत्या के संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि मृतक रिंकु कुमार का भी अपराधिक इतिहास रहा है और वह पूर्व में हत्या और शराब के मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ