Breaking News

NUJ(I) के आगरा अधिवेशन में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे राकेश सिंह

CT DESK
2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: बिहार के पत्रकारों की आवाज अब राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूती के साथ उठेगी। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में करीब ढाई दशकों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह को अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त देश के प्रतिष्ठित एवं सबसे बड़े पत्रकार संगठन नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) की ओर से बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

SHAILFORD
विज्ञापन

एनयूजे(आई) के राष्ट्रीय नेतृत्व ने राकेश कुमार सिंह को संगठन में बिहार का संयुक्त प्रतिनिधि एवं संयोजक मनोनीत किया है। इसके साथ ही उन्हें आगरा में आयोजित होने वाले दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में बिहार का प्रतिनिधित्व करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी गई है।

sds
sds
SDS
SHARDA
1 / 4
विज्ञापन

पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय राकेश कुमार सिंह ने हमेशा पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा, सम्मान और मीडिया की स्वतंत्रता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। ग्रामीण पत्रकारिता से लेकर सामाजिक सरोकारों तक उनकी सक्रिय भूमिका लगातार चर्चा में रही है। यही वजह है कि संगठन ने उन पर भरोसा जताते हुए यह अहम दायित्व सौंपा है।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

आगरा में आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर से पत्रकार संगठन के पदाधिकारी, वरिष्ठ पत्रकार एवं मीडिया प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक के दौरान पत्रकार हितों की सुरक्षा, मीडिया की स्वतंत्रता, पत्रकारों के अधिकार, बदलते मीडिया परिवेश और डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा एवं विमर्श किया जाएगा।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

राकेश कुमार सिंह के मनोनयन की खबर मिलते ही छपरा समेत पूरे बिहार के पत्रकारों में खुशी की लहर दौड़ गई। पत्रकार साथियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने इसे बिहार के मीडिया जगत के लिए गौरव का विषय बताया है। लोगों का कहना है कि उनके राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने से बिहार के पत्रकारों की समस्याओं और मुद्दों को अब और अधिक मजबूती मिलेगी।

छपरा के पत्रकारों ने उम्मीद जताई है कि राकेश कुमार सिंह अपने अनुभव और सक्रियता के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर बिहार के पत्रकारों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाएंगे और पत्रकार हितों की लड़ाई को नई दिशा देंगे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें