Breaking News

ट्रंप के शांति प्रस्ताव पर यूक्रेन सहमत, रूस का इंतजारः अमेरिकी अधिकारी

3 Min Read

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड के यूक्रेन और रूस के बीच छिड़े युद्ध को रोकने की कोशिश रंग लाती दिख रही है। अमेरिका के एक अधिकारी ने कहा कि यूक्रेन सरकार ट्रंप की मध्यस्थता में उनके शांति प्रस्ताव को लेकर होने वाले समझौते को स्वीकार करने पर सहमत हो गई है। उसे कुछ मुद्दों पर मामूली असहमति थी, जिन्हें सुलझा लिया गया है। उम्मीद है कि रूस भी समझौते पर हस्ताक्षर करने पर तैयार हो जाएगा। फिलहाल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के जवाब का इंतजार किया जा रहा है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी अधिकारी और यूक्रेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रुस्तम उमरोव ने कहा कि प्रस्ताव पर आम सहमति बन गई है। उमरोव ने उम्मीद जताई कि राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की नवंबर के आखिर से पहले अमेरिका पहुंच सकते हैं। बताया गया है कि अमेरिका के रक्षा सचिव डैन ड्रिस्कॉल ने रूसी अधिकारियों से अबू धाबी में मुलाकात की है। इसके बाद मंगलवार दोपहर ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने कहा कि “असहमति के कुछ ही मुद्दे बचे हैं।” उन्होंने कहा कि दूत स्टीव विटकॉफ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने मास्को जाएंगे।

उन्होंने कहा कि वह अब जेलेंस्की और पुतिन से एक मेज पर मिलने का इंतजार कर रहे हैं। उप राष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश सचिव मार्को रुबियो, युद्ध सचिव पीट हेगसेथ और व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ सूजी विल्स भी इस शांति पर दोनों पक्षों से सीधे संपर्क में हैं। बुधवार को पुतिन के विदेशी मामलों के सलाहकार यूरी उशाकोव ने रूस के पत्रकार पावेल जारुबिन से कहा कि विटकॉफ प्रतिनिधिमंडल के साथ इस माह आखिर तक मास्को आएंगे।

DOON
विज्ञापन

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने मंगलवार सुबह एक्स पर लिखा कि पिछले हफ्ते अमेरिका ने यूक्रेन और रूस दोनों को बातचीत की मेज पर लाकर शांति समझौते की दिशा में जबरदस्त तरक्की की है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने मंगलवार को अमेरिका की तारीफ की। रूस हस्ताक्षर होने के बाद ही संपूर्ण शांति समझौते को मीडिया के सामने रखेगा। उम्मीद है कि नए शांति समझौते में ट्रंप ने अगस्त में हुई अलास्का वार्ता की मर्यादा का ध्यान रखा होगा। ट्रंप की नई योजना के मुख्य प्रस्ताव एंकरेज में बनी समझ पर आधारित हैं। पुतिन ने इसे पसंद किया है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें