Breaking News

मंत्रिपरिषद की बैठक में ‘विकसित भारत’ के विजन पर चर्चा: प्रधानमंत्री मोदी

CT Bihar Desk
2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

नई दिल्ली, 22 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि मंत्रिपरिषद की बैठक में ‘ईज ऑफ लिविंग’, ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ और सुधारों को आगे बढ़ाने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई।

RC Jewellers
SHARDA
1 / 2
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि गुरुवार को मंत्रिपरिषद की बैठक काफी सार्थक रही। बैठक के दौरान मंत्रियों के बीच विभिन्न विषयों पर विचारों और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों का आदान-प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि बैठक में आम लोगों के जीवन को आसान बनाने, कारोबार को सुगम करने और सुधारों की गति तेज करने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि ‘विकसित भारत’ के साझा संकल्प को साकार किया जा सके।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार शाम मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की और सभी मंत्रियों के कामकाज की रिपोर्टकार्ड की समीक्षा की। सेवा तीर्थ में शाम करीब 5 बजे शुरू हुई उच्चस्तरीय बैठक लगभग साढ़े चार घंटे तक चली। मैराथन बैठक में शासन सुधार, प्रशासनिक दक्षता और सरकार के दीर्घकालिक “विकसित भारत 2047” विज़न पर विस्तार से चर्चा हुई।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

बैठक में करीब 9 मंत्रियों ने अपने मंत्रालयों के कामकाज की विस्तार से प्रेजेंटेशन दिया। इसके साथ कई मंत्रियों के काम काज की समीक्षा भी की गई। साथ ही सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समन्वय और भविष्य की रणनीति को लेकर मंत्रियों के साथ विचार-विमर्श भी किया गया। इसमें मंत्रियों के पिछले कामकाज का लेखा-जोखा और दो साल के रिपोर्ट कार्ड की समीक्षा की गई। विशेषकर पश्चिम एशिया में मौजूदा हालत को देखते हुए सरकार की आर्थिक नीतियों, विकास परियोजनाओं और भविष्य के रोडमैप पर विस्तार से चर्चा की गई।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें