Breaking News

AirIndia की दिल्ली-वैंकूवर फ्लाइट सात घंटे बाद चीन के एयरस्पेस से सुरक्षित लौटी

1 Min Read

नई दिल्ली, 20 मार्च (हि.स)। टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया एयरलाइन की एक बार फिर बड़ी चूक सामने आई है, जिसके कारण दिल्ली से कनाडा के वैंकूवर जा रही फ्लाइट एआई-185 को उड़ान भरने के करीब 7 घंटे बाद वापस दिल्ली लौटना पड़ा। इस घटना की जानकारी आज सामने आई है। इस विमान में 300 से ज्यादा यात्री मौजूद थे।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

एयर इंडिया ने गुरुवार को दिल्ली से कनाडा के वैंकूवर जाने वाले यात्रियों को बोइंग 777-300 ER की जगह बोइंग 777-200 LR फ्लाइट में भेज दिया था। एयरलाइन को गलती का पता तब चला जब विमान करीब 4 घंटे उड़ान भरकर चीन के कुनमिंग एयरस्पेस में पहुंच चुका था। इसके बाद तुरंत विमान ने यू-टर्न लिया। इस विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग हो गई है।

एयरलाइन ने शुक्रवार को जारी एक बयान में बताया कि विमान दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया है। हालांकि, कंपनी की ओर से ज्यादा कोई विशिष्ट जानकारी नहीं दी गई। एयर इंडिया द्वारा जारी बयान के मुताबिक विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और सभी यात्री तथा क्रू-मेंबर के सदस्य विमान से उतर गए हैं।

DOON
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें