3 जून को अहमदाबाद में होगा खिताबी मुकाबला, दोनों टीमें पहली बार जीत के लिए करेंगी जंग नई दिल्ली, 2 जून (हि.स.)। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (आईपीएल 2025) को आठ साल बाद नया चैंपियन मिलने जा रहा है। रविवार रात अहमदाबाद में हुए क्वालिफायर-2 में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में जगह बना ली। अब 3 जून को फाइनल मुकाबले में पंजाब का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से होगा। खास बात यह है कि आईपीएल के इतिहास में न तो आरसीबी और न ही पंजाब कभी खिताब जीत पाई हैं। ऐसे में इस बार ट्रॉफी किसी नई टीम के नाम होगी। चौथी बार फाइनल खेलेगी आरसीबी, अब तक तीन बार रनर-अप रही है शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं के समाधान हेतु डी ई ओ से हुई वार्ता: डॉ. राहुल राज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का यह चौथा आईपीएल फाइनल होगा। इससे पहले टीम 2009, 2011 और 2016 में फाइनल में पहुंच चुकी है, लेकिन तीनों बार हार का सामना करना पड़ा। 2009 में डेक्कन चार्जर्स, 2011 में चेन्नई सुपर किंग्स और 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों उन्हें खिताब गंवाना पड़ा था। दूसरी बार फाइनल में पहुंची पंजाब किंग्स, बदली किस्मत पंजाब किंग्स (पूर्व नाम किंग्स इलेवन पंजाब) दूसरी बार आईपीएल फाइनल में पहुंची है। इससे पहले टीम 2014 में फाइनल में पहुंची थी, जहां उसे कोलकाता नाइट राइडर्स से हार का सामना करना पड़ा था। 2011 से प्लेऑफ की शुरुआत के बाद से 2024 तक पंजाब सिर्फ एक बार ही प्लेऑफ में पहुंची थी। इस बार टीम ने लीग स्टेज में दमदार प्रदर्शन कर नंबर-1 पर रहते हुए प्लेऑफ में एंट्री ली और अब फाइनल में पहुंची है। छपरा जंक्शन पर अमृत भारत स्टेशन पुनर्विकास कार्यों, यात्री सुविधा की प्रगति की महाप्रबंधक ने की समीक्षा श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, तीन टीमों को दिलाई फाइनल में जगह पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह आईपीएल इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने तीन अलग-अलग टीमों को फाइनल तक पहुंचाया है। 2020 में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में पहुंचाया था, 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को खिताब जिताया और अब 2025 में पंजाब को फाइनल तक लाने में सफल रहे हैं। लीग स्टेज में टॉप-2 रहीं दोनों टीमें, क्वालिफायर में भी कांटे की टक्कर बिहार कैबिनेट: 29 प्रस्तावों को मंजूरी, हेली-टूरिज्म से लेकर खनन और प्रशासनिक सुधारों तक कई बड़े फैसले पंजाब और आरसीबी दोनों ने लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन किया। दोनों टीमों ने 14 में से 9 मैच जीते, 4 हारे और एक मैच बेनतीजा रहा। नेट रन रेट में भी दोनों में मामूली अंतर था। लीग स्टेज में पंजाब ने बेंगलुरु को उनके होम ग्राउंड पर हराया था, जबकि आरसीबी ने रिवर्स फिक्सचर में मुल्लांपुर में जीत दर्ज की थी। क्वालिफायर-1 में दोनों टीमों की भिड़ंत हुई थी, जहां आरसीबी ने पंजाब को सिर्फ 101 रन पर समेटकर 10 ओवर शेष रहते मैच जीत लिया और सीधे फाइनल में पहुंच गई। वहीं पंजाब ने क्वालिफायर-2 में मुंबई को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया। अब सभी की निगाहें 3 जून को अहमदाबाद में होने वाले आईपीएल 2025 के फाइनल पर टिकी होंगी, जहां क्रिकेट प्रेमियों को एक नया चैंपियन देखने को मिलेगा।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
विज्ञापन
3 जून को अहमदाबाद में होगा खिताबी मुकाबला, दोनों टीमें पहली बार जीत के लिए करेंगी जंग
विज्ञापन
नई दिल्ली, 2 जून (हि.स.)। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (आईपीएल 2025) को आठ साल बाद नया चैंपियन मिलने जा रहा है। रविवार रात अहमदाबाद में हुए क्वालिफायर-2 में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में जगह बना ली। अब 3 जून को फाइनल मुकाबले में पंजाब का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से होगा। खास बात यह है कि आईपीएल के इतिहास में न तो आरसीबी और न ही पंजाब कभी खिताब जीत पाई हैं। ऐसे में इस बार ट्रॉफी किसी नई टीम के नाम होगी।
चौथी बार फाइनल खेलेगी आरसीबी, अब तक तीन बार रनर-अप रही है
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का यह चौथा आईपीएल फाइनल होगा। इससे पहले टीम 2009, 2011 और 2016 में फाइनल में पहुंच चुकी है, लेकिन तीनों बार हार का सामना करना पड़ा। 2009 में डेक्कन चार्जर्स, 2011 में चेन्नई सुपर किंग्स और 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों उन्हें खिताब गंवाना पड़ा था।
विज्ञापन
दूसरी बार फाइनल में पहुंची पंजाब किंग्स, बदली किस्मत
विज्ञापन
पंजाब किंग्स (पूर्व नाम किंग्स इलेवन पंजाब) दूसरी बार आईपीएल फाइनल में पहुंची है। इससे पहले टीम 2014 में फाइनल में पहुंची थी, जहां उसे कोलकाता नाइट राइडर्स से हार का सामना करना पड़ा था। 2011 से प्लेऑफ की शुरुआत के बाद से 2024 तक पंजाब सिर्फ एक बार ही प्लेऑफ में पहुंची थी। इस बार टीम ने लीग स्टेज में दमदार प्रदर्शन कर नंबर-1 पर रहते हुए प्लेऑफ में एंट्री ली और अब फाइनल में पहुंची है।
श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, तीन टीमों को दिलाई फाइनल में जगह
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह आईपीएल इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने तीन अलग-अलग टीमों को फाइनल तक पहुंचाया है। 2020 में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में पहुंचाया था, 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को खिताब जिताया और अब 2025 में पंजाब को फाइनल तक लाने में सफल रहे हैं।
लीग स्टेज में टॉप-2 रहीं दोनों टीमें, क्वालिफायर में भी कांटे की टक्कर
पंजाब और आरसीबी दोनों ने लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन किया। दोनों टीमों ने 14 में से 9 मैच जीते, 4 हारे और एक मैच बेनतीजा रहा। नेट रन रेट में भी दोनों में मामूली अंतर था। लीग स्टेज में पंजाब ने बेंगलुरु को उनके होम ग्राउंड पर हराया था, जबकि आरसीबी ने रिवर्स फिक्सचर में मुल्लांपुर में जीत दर्ज की थी।
क्वालिफायर-1 में दोनों टीमों की भिड़ंत हुई थी, जहां आरसीबी ने पंजाब को सिर्फ 101 रन पर समेटकर 10 ओवर शेष रहते मैच जीत लिया और सीधे फाइनल में पहुंच गई। वहीं पंजाब ने क्वालिफायर-2 में मुंबई को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया।
अब सभी की निगाहें 3 जून को अहमदाबाद में होने वाले आईपीएल 2025 के फाइनल पर टिकी होंगी, जहां क्रिकेट प्रेमियों को एक नया चैंपियन देखने को मिलेगा।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ