Chhapra: छपरा नगर निगम के महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से सकारात्मक सोच के साथ एकजुट होकर कार्य करने की अपील की है। महापौर कंट्रोल रूम द्वारा जारी विज्ञप्ति के माध्यम से उन्होंने विशेष रूप से नगर निगम के पार्षदों से आग्रह किया कि वे बोर्ड की बैठकों में रचनात्मक भूमिका निभाते हुए जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों और विकास योजनाओं पर निर्णय लेने में सहयोग करें। Saran | पीएमआरडब्ल्यूडी, बुडको एवं पीएचईडी की आधारभूत संरचना परियोजनाओं की जिलाधिकारी ने की समीक्षा महापौर ने कहा कि नगर निगम की बोर्ड बैठक किसी व्यक्ति विशेष का मंच नहीं, बल्कि शहर की जनता के हितों और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने का सर्वोच्च लोकतांत्रिक मंच है। उन्होंने कहा कि लगातार हंगामे और व्यवधान के कारण सड़क, नाला, पेयजल, स्वच्छता तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी अनेक योजनाओं की स्वीकृति और क्रियान्वयन प्रभावित हो रहे हैं, जिसका सीधा असर शहर की जनता पर पड़ रहा है। बैठक में पास होकर योजनाएं धरातल पर उतरेंगी, महापौर को गलत ठहराना सही नहीं है। समरसता संकल्प अभियान के तहत पुजारी बबुआ जी महाराज सम्मानित उन्होंने छपरावासियों से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि वे अपने-अपने वार्ड पार्षदों से आग्रह करें कि वे व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं और राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर शहर के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा बोर्ड की बैठकों में सकारात्मक, शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक वातावरण सुनिश्चित करने में अपनी भूमिका निभाएं। Ticket Checking | छपरा–सिवान–थावे–मशरख–छपरा कचहरी रेलखंड पर चलाया गया सघन टिकट जांच अभियान महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने कहा कि छपरा नगर निगम शहर के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी जनप्रतिनिधि जनता की अपेक्षाओं का सम्मान करते हुए विकास कार्यों को गति देने के लिए सकारात्मक सहयोग देंगे।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: छपरा नगर निगम के महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से सकारात्मक सोच के साथ एकजुट होकर कार्य करने की अपील की है।
विज्ञापन
महापौर कंट्रोल रूम द्वारा जारी विज्ञप्ति के माध्यम से उन्होंने विशेष रूप से नगर निगम के पार्षदों से आग्रह किया कि वे बोर्ड की बैठकों में रचनात्मक भूमिका निभाते हुए जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों और विकास योजनाओं पर निर्णय लेने में सहयोग करें।
महापौर ने कहा कि नगर निगम की बोर्ड बैठक किसी व्यक्ति विशेष का मंच नहीं, बल्कि शहर की जनता के हितों और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने का सर्वोच्च लोकतांत्रिक मंच है। उन्होंने कहा कि लगातार हंगामे और व्यवधान के कारण सड़क, नाला, पेयजल, स्वच्छता तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी अनेक योजनाओं की स्वीकृति और क्रियान्वयन प्रभावित हो रहे हैं, जिसका सीधा असर शहर की जनता पर पड़ रहा है। बैठक में पास होकर योजनाएं धरातल पर उतरेंगी, महापौर को गलत ठहराना सही नहीं है।
उन्होंने छपरावासियों से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि वे अपने-अपने वार्ड पार्षदों से आग्रह करें कि वे व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं और राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर शहर के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा बोर्ड की बैठकों में सकारात्मक, शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक वातावरण सुनिश्चित करने में अपनी भूमिका निभाएं।
महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने कहा कि छपरा नगर निगम शहर के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी जनप्रतिनिधि जनता की अपेक्षाओं का सम्मान करते हुए विकास कार्यों को गति देने के लिए सकारात्मक सहयोग देंगे।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ