Breaking News

श्री मोती सिंह जागेश्वरी आयुर्वेद कॉलेज में लगेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर

2 Min Read

Chhapra: श्री मोती सिंह जागेश्वरी आयुर्वेद कॉलेज एवं अस्पताल में 08 सितंबर 2026, मंगलवार को निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में नवयुवक-नवयुवतियों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के साथ-साथ बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

महाविद्यालय के सचिव रामाकांत सिंह सोलंकी ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ एवं अनुभवी चिकित्सकों द्वारा विभिन्न रोगों की जांच एवं उपचार किया जाएगा। मरीजों को आवश्यकतानुसार कुछ आयुर्वेदिक औषधियां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. संपूर्णानंद तिवारी ने बताया कि बच्चों के लिए विशेष चिकित्सा व्यवस्था की गई है। मानसिक एवं शारीरिक विकास में कठिनाई, याददाश्त की कमजोरी, कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता सहित विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे बच्चों की विशेष जांच एवं उपचार किया जाएगा। ऐसे पात्र बच्चों के लिए स्वर्णप्राशन संस्कार की भी व्यवस्था रहेगी।

DOON
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मानसिक एवं शारीरिक रूप से कमजोर बुजुर्ग मरीजों का आयुर्वेदिक औषधियों एवं अनुभवी चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जाएगा।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

महिलाओं के लिए भी शिविर में विशेष चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहेगी। मोटापा, खान-पान से जुड़ी समस्याएं, हार्मोनल असंतुलन, अनियमित माहवारी, अत्यधिक रक्तस्राव, श्वेत प्रदर, मुंहासे, चर्म रोग सहित विभिन्न स्त्री रोगों का आयुर्वेदिक पद्धति से उपचार किया जाएगा। इसके अलावा कान से पानी आना, कम सुनाई देना, बहरापन, गठिया, वात रोग, पेट संबंधी समस्याओं सहित अन्य रोगों की भी जांच एवं उपचार विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया जाएगा।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

महाविद्यालय प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि चिकित्सा की इस पूरी तरह निःशुल्क सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय पर पहुंचकर स्वास्थ्य जांच एवं उपचार कराएं।

अगला निःशुल्क चिकित्सा शिविर 06 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें