Breaking News

रेल ट्रैक पर लाश, सीमा विवाद में फंसी मानवता

2 Min Read

सीवान, 17 फरवरी (हि.स.)। सिवान-पचरुखी रेलखंड के बीच सोमवार देर रात रेल ट्रैक पर एक अज्ञात पुरुष का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना किमी संख्या 385/23 के पास की है, जहां रात 23:07 बजे सुरक्षा कंट्रोल वाराणसी से सूचना दी गई कि ट्रैक के बीच डेड बॉडी पड़ी है और लाइन बाधित है। सूचना मिलते ही माल गोदाम, सिवान में तैनात आरपीएफ स्टाफ कांस्टेबल अनिल कुमार और शिव अवतार प्रसाद को तत्काल मौके पर भेजा गया।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

जवानों ने तत्परता दिखाते हुए 23:35 बजे शव को ट्रैक से हटाकर लाइन क्लियर कर दी। राहत की बात यह रही कि किसी भी ट्रेन का परिचालन प्रभावित नहीं हुआ, लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। शव के निस्तारण के लिए सराय थाना और जीआरपी सीवान के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे, मगर सीमा विवाद को लेकर दोनों पक्ष मौके से लौट गए।

रात 12 बजे से सुबह 8 बजे तक पाली प्रभारी उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम सीवान के नंबर 9031683607 पर कई बार कॉल किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। 100 और 112 पर सूचना देने के बाद 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची। खबर लिखे जाने तक शव ट्रैक के किनारे ही पड़ा रहा और आरपीएफ जवान पूरी रात मुस्तैद रहे।

DOON
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें