पूर्वी चंपारण,17 मार्च (हि.स.)। बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत रामडीहा गांव में सोमवार की देर रात स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को मार गिराया। जबकि इस घटना में पुलिस का एक जवान भी शहीद हो गया । शहीद जवान की पहचान श्रीराम यादव के रूप में हुई है। वही मारे गए अपराधियो की पहचान चकिया थाना क्षेत्र के कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे के रूप में हुई हैं। दोनों पर आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज थे। उल्लेखनीय है,कि दो दिन पूर्व दोनों अपराधी ने चकिया थाना के अपर थानाध्यक्ष गौरव कुमार को नेपाली नंबर से फोन कर धमकी दी थी। जिसके बाद पुलिस टीम ने कॉल ट्रेस कर इन अपराधियो का लोकेशन हासिल किया और दबिश दी। वैभव सूर्यवंशी बने भारतीय टीम के लिए चुने जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी पुलिस और एसटीएफ ने जब दोनों बदमाशों का घेर लिया। तब खुद को घिरता देख कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। दोनों ओर से कुछ देर तक गोलीबारी होती रही। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे की गोली लगने से मौत हो गई। हालांकि,इस दौरान उसके कुछ साथी फरार हो गए। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 शृंखला के लिए भारतीय टीम घोषित, श्रेयस अय्यर बने कप्तान मुठभेड़ की इस घटना के बाद मौके पुलिस अधीक्षक (एसपी) और डीआईजी समेत पुलिस कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे है,पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर फरार अपराधियो के विरूद्ध सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। मुठभेड़ की इस घटना के बाद अब तक पुलिस की ओर से कोई अधिकारिक बयान नही आया है। इस घटना में पुलिस जवान के शहीद होने से पुलिस महकमे में शोक व्याप्त है। अंडर-18 एशिया कप : जापान को 4-1 से हराकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम बनी चैंपियन
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
पूर्वी चंपारण,17 मार्च (हि.स.)। बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत रामडीहा गांव में सोमवार की देर रात स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को मार गिराया। जबकि इस घटना में पुलिस का एक जवान भी शहीद हो गया ।
विज्ञापन
शहीद जवान की पहचान श्रीराम यादव के रूप में हुई है। वही मारे गए अपराधियो की पहचान चकिया थाना क्षेत्र के कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे के रूप में हुई हैं। दोनों पर आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज थे। उल्लेखनीय है,कि दो दिन पूर्व दोनों अपराधी ने चकिया थाना के अपर थानाध्यक्ष गौरव कुमार को नेपाली नंबर से फोन कर धमकी दी थी। जिसके बाद पुलिस टीम ने कॉल ट्रेस कर इन अपराधियो का लोकेशन हासिल किया और दबिश दी।
पुलिस और एसटीएफ ने जब दोनों बदमाशों का घेर लिया। तब खुद को घिरता देख कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। दोनों ओर से कुछ देर तक गोलीबारी होती रही। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे की गोली लगने से मौत हो गई। हालांकि,इस दौरान उसके कुछ साथी फरार हो गए।
मुठभेड़ की इस घटना के बाद मौके पुलिस अधीक्षक (एसपी) और डीआईजी समेत पुलिस कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे है,पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर फरार अपराधियो के विरूद्ध सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। मुठभेड़ की इस घटना के बाद अब तक पुलिस की ओर से कोई अधिकारिक बयान नही आया है। इस घटना में पुलिस जवान के शहीद होने से पुलिस महकमे में शोक व्याप्त है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।