Breaking News

बिहार: जाली दस्तावेजों के खेल पर सख्त प्रहार, सिस्टम के भीतर से ही शिकंजा कसने की कवायद

खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

-प्रधान सचिव ने दिए निर्देश, फर्जी दस्तावेज मिलते ही सीओ करें एफआईआर

-भू-माफिया पर नकेल के लिए जनसहयोग जरूरी, जमीन हथियाने वालों की खैर नहीं

पटना, 12 अप्रैल (हि.स.)। बिहार में भू-माफिया और जाली दस्तावेजों के खेल पर अब सख्त प्रहार की तैयारी है। सिस्टम के भीतर से ही शिकंजा कसने की कवायद तेज हो गई है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सी.के. अनिल ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि फर्जी कागजात के जरिए जमीन पर कब्जा करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में सीधे एफआईआर दर्ज की जाएगी।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

उन्होंने फील्ड अधिकारियों को स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि अब जीरो टॉलरेंस के साथ कार्रवाई करनी होगी। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सी.के. अनिल ने बताया कि पिछले दो महीनों से पूरे राज्य में अभियान चलाकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं। मुजफ्फरपुर, सारण और पूर्णिया सहित सभी प्रमंडलों में बैठकों के दौरान साफ कर दिया गया है कि जहां भी जाली दस्तावेज पकड़े जाएं, वहां संबंधित अंचल अधिकारी तुरंत मुकदमा दर्ज करें और दोषियों पर कार्रवाई करें।

SHARDA
विज्ञापन

प्रधान सचिव ने कहा कि भूमि माफिया पर लगाम कसने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है, लेकिन इसमें जनता की भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं सरकारी जमीन पर कब्जा, फर्जी रजिस्ट्री या कागजात का खेल चल रहा हो तो तुरंत प्रशासन को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

उन्होंने दो टूक कहा कि अब जाली दस्तावेजों के सहारे जमीन हथियाने वालों की खैर नहीं है। सरकार ऐसे मामलों को गंभीरता से ले रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जाली कागजात के खेल पर सिस्टम की नजर

अंदरखाने यह भी माना जा रहा है कि कई मामलों में स्थानीय स्तर पर मिलीभगत और जानकारी के अभाव के कारण कार्रवाई धीमी पड़ जाती थी। इसी वजह से अब सिस्टम जनता से सीधे इनपुट लेने पर भी जोर दे रहा है। विभाग का मानना है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा और फर्जी रजिस्ट्री जैसे मामलों की सही जानकारी अक्सर स्थानीय लोगों के पास ही होती है।

फर्जीवाड़े पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम कदम

राजस्व विभाग की इस सक्रियता को जमीन से जुड़े मामलों में पारदर्शिता बढ़ाने और लंबे समय से चल रहे फर्जीवाड़े पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। आने वाले समय में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि सख्ती के इन निर्देशों का जमीनी असर कितना दिखता है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें