बेतिया, 23 जनवरी (हि.स.)। पश्चिम चंपारण ज़िला में स्थित रेलवे लाइन पर रील बनाने के चक्कर में दो बच्चों की जान चली गई है। सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड की शोहरत की चाहत ने साठी में दो घरों के चिराग बुझा दिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से साठी के रहने वाले दो बच्चों की जान चली गई है। बिहार: एक साल के लिए टला त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जानकारी के अनुसार बेतिया- नरकटियागंज रेल लाइन के साठी रेलवे स्टेशन के नजदीक दो युवकों की रेल हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अमृत भारत एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज की ओर जा रही थी. इसी दौरान गुलाब नगर रेलवे ढाला और साठी रेलवे स्टेशन के बीच, पिलर संख्या 234/31 के पास दो युवक रेलवे ट्रैक के बेहद नज़दीक खड़े होकर मोबाइल से रील बना रहे थे. इसी बीच दूसरी पटरी पर फौजी ट्रेन नरकटियागंज से मुजफ्फरपुर की दिशा में आ गई। शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी ने पकड़ी रफ्तार दो ट्रैक पर एक साथ विपरीत दिशा से आती ट्रेनों को देखकर युवक घबरा गए। संभलने का मौका भी नहीं मिला और दोनों युवक अमृत भारत ट्रेन की चपेट में आ गए। श्री मोती सिंह जागेश्वरी आयुर्वेद कॉलेज में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 200 मरीजों की हुई जांच हादसा इतना भयावह था कि दोनों के शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे जमा हो गए। अफरा-तफरी के माहौल का फायदा उठाकर परिजन शव लेकर मौके से फरार हो गए।मृत बच्चों की पहचान सलमान आलम 16 वर्ष धर्मपुर साठी गांव और आलमगीर आलम उम्र 16 भेड़िहारी थाना पुरुषोत्तमपुर निवासी के रूप में हुई है। घटना को लेकर साठी थाना क्षेत्र के स्टेशन अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मेमो के जरिए जीआरपी बेतिया को भेज दी गई है। पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
बेतिया, 23 जनवरी (हि.स.)। पश्चिम चंपारण ज़िला में स्थित रेलवे लाइन पर रील बनाने के चक्कर में दो बच्चों की जान चली गई है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड की शोहरत की चाहत ने साठी में दो घरों के चिराग बुझा दिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से साठी के रहने वाले दो बच्चों की जान चली गई है।
जानकारी के अनुसार बेतिया- नरकटियागंज रेल लाइन के साठी रेलवे स्टेशन के नजदीक दो युवकों की रेल हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अमृत भारत एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज की ओर जा रही थी. इसी दौरान गुलाब नगर रेलवे ढाला और साठी रेलवे स्टेशन के बीच, पिलर संख्या 234/31 के पास दो युवक रेलवे ट्रैक के बेहद नज़दीक खड़े होकर मोबाइल से रील बना रहे थे. इसी बीच दूसरी पटरी पर फौजी ट्रेन नरकटियागंज से मुजफ्फरपुर की दिशा में आ गई।
हादसा इतना भयावह था कि दोनों के शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे जमा हो गए। अफरा-तफरी के माहौल का फायदा उठाकर परिजन शव लेकर मौके से फरार हो गए।मृत बच्चों की पहचान सलमान आलम 16 वर्ष धर्मपुर साठी गांव और आलमगीर आलम उम्र 16 भेड़िहारी थाना पुरुषोत्तमपुर निवासी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
घटना को लेकर साठी थाना क्षेत्र के स्टेशन अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मेमो के जरिए जीआरपी बेतिया को भेज दी गई है। पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।