पटना, 02 जनवरी (हि.स.)। पटना जिले के खगौल थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों की बीच गुरुवार की देर रात हुई मुठभेड़ में कुख्यात मैनेजर राय को गोली लगी है। वह हत्या व लूट के मामले में फरार चल रहा था। इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा ने बताया कि खगौल थाना क्षेत्र अंतर्गत वांछित इनामी अपराधी मैनेजर राय के संबंध में पुलिस को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पटना पुलिस ने बिहार एसटीएफ के सहयोग से सघन तलाशी अभियान प्रारंभ किया गया। जलालपुर सीएचसी पहुंचे डीएम, टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति का लिया जायजा तलाशी के दौरान पुलिस की सक्रियता को भांपते हुए अभियुक्त भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस बल पीछा करते हुए उसे रुकने की चेतावनी दी, इसी दौरान अभियुक्त ने पुलिस बल पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस की ओर से आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें वांछित मैनेजर राय के घुटने के नीचे गोली लग गई। पुलिस ने घायल अपराधी को इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत राजेन्द्र कॉलेज में हुआ व्याख्यान वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मैनेजर राय का 20 से अधिक गंभीर आपराधिक मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है। मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। सौरव गांगुली की बायोपिक में राजकुमार राव आएंगे नजर
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
पटना, 02 जनवरी (हि.स.)। पटना जिले के खगौल थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों की बीच गुरुवार की देर रात हुई मुठभेड़ में कुख्यात मैनेजर राय को गोली लगी है। वह हत्या व लूट के मामले में फरार चल रहा था।
विज्ञापन
इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा ने बताया कि खगौल थाना क्षेत्र अंतर्गत वांछित इनामी अपराधी मैनेजर राय के संबंध में पुलिस को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पटना पुलिस ने बिहार एसटीएफ के सहयोग से सघन तलाशी अभियान प्रारंभ किया गया।
तलाशी के दौरान पुलिस की सक्रियता को भांपते हुए अभियुक्त भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस बल पीछा करते हुए उसे रुकने की चेतावनी दी, इसी दौरान अभियुक्त ने पुलिस बल पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस की ओर से आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें वांछित मैनेजर राय के घुटने के नीचे गोली लग गई। पुलिस ने घायल अपराधी को इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मैनेजर राय का 20 से अधिक गंभीर आपराधिक मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है। मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।