Breaking News

अंडर-19 जिला शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन

3 Min Read

Chhapra: गंगा सिंह महाविद्यालय के प्रांगण में शनिवार को छपरा जिला अंडर-19 बालक एवं बालिका शतरंज प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में सारण जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 100 से अधिक प्रतिभावान खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सोनपुर के विधायक श्री विनय कुमार सिंह रहे।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

इस अवसर पर गंगा सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. प्रमेंद्र रंजन सिंह, पूर्वोत्तर रेलवे कॉलेज के प्राचार्य विनय सिंह, भाजपा सारण के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह सत्यवती फाउंडेशन की निर्देशिका सोनम सत्यवती, प्रबंध निदेशक कुमार गौरव, पूर्व MLC प्रत्याशी धर्मेंद्र सिंह, छपरा जिला शतरंज संघ के सचिव इंटरनेशनल आर्बिटर अरविंद कुमार सिंह, संयुक्त सचिव संजय कुमार, सहायक सचिव सीनियर नेशनल आर्बिटर सागर कुमार, रोटरी क्लब ऑफ छपरा के अध्यक्ष महेश गुप्ता, सुपर 40 छपरा के प्रबंध निदेशक व्यवस्थापक प्रवीण कुमार मंटू सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया और जिले में शतरंज के बढ़ते प्रभाव की सराहना की।

छपरा जिला शतरंज संघ के सचिव एवं प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय आर्बिटर अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता कराना नहीं, बल्कि सारण में शतरंज की मजबूत नींव तैयार करना, अधिक से अधिक बच्चों को इस खेल से जोड़ना और स्थानीय प्रतिभाओं को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर देना है।

DOON
विज्ञापन

प्रतियोगिता से शीर्ष दो बालक एवं शीर्ष दो बालिका खिलाड़ियों का चयन आगामी बिहार राज्य अंडर-19 शतरंज प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा, जहां वे सारण का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए प्रतियोगिता में ₹11,000 की नगद पुरस्कार राशि रखी गई है। यह पुरस्कार सत्यवती फाउंडेशन के सहयोग से प्रदान किया जा रहा है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि यह इस वर्ष की आयु-वर्ग की अंतिम जिला स्तरीय प्रतियोगिता है। इससे पहले संघ द्वारा अंडर-7 से अंडर-17 तक तथा सीनियर ओपन प्रतियोगिताओं सहित कुल आठ प्रमुख प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया जा चुका है।

पहले दिन खेले गए दोनों राउंड में शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों मुकाबले जीते। रविवार को पांच राउंड खेले जाएंगे। सात चक्रों की प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह रविवार शाम 5 बजे होगा।

उन्होंने कहा कि सारण में शतरंज का भविष्य बेहद उज्ज्वल है और हमारा लक्ष्य है कि हर प्रतिभाशाली बच्चे को अवसर, मार्गदर्शन और मंच मिले।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें