Breaking News

पत्रकार से कथित मारपीट के मामले को लेकर WJAI ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन

3 Min Read

Patna: सहरसा में पत्रकार के साथ हुई कथित मारपीट एवं हमले की घटना को लेकर वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (WJAI), बिहार कमिटी ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग को लेकर WJAI बिहार कमिटी के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश महासचिव सागर कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री के समक्ष पत्रकार के साथ हुई कथित मारपीट एवं हमले की घटना को गंभीरता से रखते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। संगठन की ओर से कहा गया कि लोकतंत्र में पत्रकारों की भूमिका महत्वपूर्ण है। पत्रकारों के साथ किसी भी प्रकार की हिंसा, दबाव या उत्पीड़न की घटना स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए चिंता का विषय है।

ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने पीड़ित पत्रकार को न्याय दिलाने तथा भविष्य में पत्रकारों के साथ इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।

DOON
विज्ञापन

पत्रकारों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया

WJAI बिहार कमिटी के प्रदेश महासचिव सागर कुमार ने कहा कि पत्रकार अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज के विभिन्न मुद्दों को सामने लाते हैं। ऐसे में पत्रकारों के साथ होने वाली हिंसा या उत्पीड़न की घटनाओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मामलों को लेकर लगातार अपनी आवाज उठाता रहेगा।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से आग्रह किया कि मामले में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए पीड़ित पत्रकार को उचित न्याय एवं सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जाए।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

मंत्री श्रवण कुमार को ज्ञापन सौंपने वाले पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में WJAI बिहार कमिटी के प्रदेश महासचिव सागर कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष रत्नेश कुमार, प्रदेश सचिव राजकमल, प्रदेश संयुक्त सचिव आदित्य कुमार सहित एक अन्य सदस्य शामिल रहे।

संगठन ने उम्मीद जताई कि बिहार सरकार एवं संबंधित प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें