Bettiah: बिहार में विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा हेतु मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज से समृद्धि यात्रा की शुरुआत की। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य विकास कार्यों में गति लाना तथा बिहार को देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करना है, जिससे प्रदेशवासियों का जीवन स्तर और अधिक समृद्ध हो सके। समृद्धि यात्रा के प्रथम दिन पश्चिम चंपारण जिले का भ्रमण कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विभिन्न योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। इस अवसर पर 153 करोड़ रुपये की लागत से संबंधित 125 योजनाओं का शिलान्यास तथा 29 करोड़ रुपये की लागत से संबंधित 36 योजनाओं का उद्घाटन किया। विश्वप्रसिद्ध बाबा अजगैवीनाथ धाम से ‘श्रावणी मेला 2026’ का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ इसके अतिरिक्त कुमारबाग स्थित चनपटिया औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया गया एवं वहाँ कार्यरत उद्यमियों से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने उद्यमियों और निवेशकों को हरसंभव सहयोग प्रदान करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। Sri Lanka Test Series | भारतीय टीम घोषित, सारांश जैन को पहली बार मौका, रवींद्र जडेजा की वापसी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यात्रा के दौरान पश्चिम चंपारण जिले में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा अधिकारियों के साथ की। अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पूर्ण प्रतिबद्धता, संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ योजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करें। Commonwealth Games 2026 | अजय बाबू ने भारोत्तोलन में जीता रजत पदक इसके पश्चात् बेतिया के रमना मैदान में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सहभागिता की। इस अवसर पर अनेक विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया तथा उपस्थित जनसमूह से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Bettiah: बिहार में विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा हेतु मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज से समृद्धि यात्रा की शुरुआत की। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य विकास कार्यों में गति लाना तथा बिहार को देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करना है, जिससे प्रदेशवासियों का जीवन स्तर और अधिक समृद्ध हो सके।
विज्ञापन
समृद्धि यात्रा के प्रथम दिन पश्चिम चंपारण जिले का भ्रमण कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विभिन्न योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। इस अवसर पर 153 करोड़ रुपये की लागत से संबंधित 125 योजनाओं का शिलान्यास तथा 29 करोड़ रुपये की लागत से संबंधित 36 योजनाओं का उद्घाटन किया।
इसके अतिरिक्त कुमारबाग स्थित चनपटिया औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया गया एवं वहाँ कार्यरत उद्यमियों से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने उद्यमियों और निवेशकों को हरसंभव सहयोग प्रदान करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यात्रा के दौरान पश्चिम चंपारण जिले में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा अधिकारियों के साथ की। अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पूर्ण प्रतिबद्धता, संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ योजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करें।
इसके पश्चात् बेतिया के रमना मैदान में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सहभागिता की। इस अवसर पर अनेक विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया तथा उपस्थित जनसमूह से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।