Chhapra: सारण के समग्र एवं दूरदर्शी विकास को लेकर शुक्रवार को सारण सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से उनके कार्यालय में एक अनौपचारिक मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न स्वीकृत और प्रस्तावित योजनाओं के माध्यम से सारण के स्वर्णिम भविष्य की रूपरेखा तय कि गई। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे। रूडी के साथ मुख़्यमंत्री कि इस बैठक मे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल के दौरान स्वीकृत योजनाओं के सफल व द्रुत गति से कार्यन्वयन पर भी रननीतिक चर्चा हुई। इस महत्वपूर्ण संवाद में सांसद रूडी ने सारण जिले में हाल के दिनों में स्वीकृत विकास योजनाओं की प्रगति एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की। विदित है कि दिघवारा में सिक्स लेन पुल, सोनपुर में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा, हरिहरनाथ कॉरिडोर, दिघवारा-भेल्दी स्पर, हरिहरनाथपुरम एवं सारण सैटेलाइट टाउनशिप जैसी महत्वाकांक्षी योजनाएं हाल ही में स्वीकृत हुई हैं, जिनके लिए सांसद राजीव प्रताप रूडी वर्षों से निरंतर प्रयासरत रहे हैं। नगर निगम सभागार बना अखाड़ा, पिछले साल का हिसाब मांगने पर बढ़ा विवाद, बजट बैठक में जमकर हंगामा बैठक में बाकरपुर–डुमरिया घाट पथ को ‘नारायणी पथ’ तथा उत्तरी गंगा पथ को ‘गंगा-अम्बिका भवानी पथ’ के रूप में स्वीकृति मिलने के पश्चात इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन की दिशा में आगे की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। सांसद राजीव प्रताप रूडी ने इन योजनाओं को सारण के आर्थिक, सामाजिक एवं शहरी विकास का आधार बताते हुए इन्हें समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारने की आवश्यकता पर बल दिया। उपेन्द्र कुशवाहा फिर बने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद ने सारण के दीर्घकालिक विकास को ध्यान में रखते हुए कुछ अन्य प्रस्तावित परियोजनाओं पर भी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ सकारात्मक चर्चा की। यह मुलाकात सारण में हाल ही में स्वीकृत योजनाओं को गति देने तथा भविष्य के विकास की रूपरेखा को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। बिहार की सांस्कृतिक विरासत को बड़ी पहचान: नालंदा की बावन बूटी, गया स्टोन क्राफ्ट और भोजपुर की पिढ़िया पेंटिंग को मिला GI टैग
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: सारण के समग्र एवं दूरदर्शी विकास को लेकर शुक्रवार को सारण सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से उनके कार्यालय में एक अनौपचारिक मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न स्वीकृत और प्रस्तावित योजनाओं के माध्यम से सारण के स्वर्णिम भविष्य की रूपरेखा तय कि गई। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
रूडी के साथ मुख़्यमंत्री कि इस बैठक मे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल के दौरान स्वीकृत योजनाओं के सफल व द्रुत गति से कार्यन्वयन पर भी रननीतिक चर्चा हुई। इस महत्वपूर्ण संवाद में सांसद रूडी ने सारण जिले में हाल के दिनों में स्वीकृत विकास योजनाओं की प्रगति एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की। विदित है कि दिघवारा में सिक्स लेन पुल, सोनपुर में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा, हरिहरनाथ कॉरिडोर, दिघवारा-भेल्दी स्पर, हरिहरनाथपुरम एवं सारण सैटेलाइट टाउनशिप जैसी महत्वाकांक्षी योजनाएं हाल ही में स्वीकृत हुई हैं, जिनके लिए सांसद राजीव प्रताप रूडी वर्षों से निरंतर प्रयासरत रहे हैं।
बैठक में बाकरपुर–डुमरिया घाट पथ को ‘नारायणी पथ’ तथा उत्तरी गंगा पथ को ‘गंगा-अम्बिका भवानी पथ’ के रूप में स्वीकृति मिलने के पश्चात इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन की दिशा में आगे की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। सांसद राजीव प्रताप रूडी ने इन योजनाओं को सारण के आर्थिक, सामाजिक एवं शहरी विकास का आधार बताते हुए इन्हें समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारने की आवश्यकता पर बल दिया।
सांसद ने सारण के दीर्घकालिक विकास को ध्यान में रखते हुए कुछ अन्य प्रस्तावित परियोजनाओं पर भी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ सकारात्मक चर्चा की। यह मुलाकात सारण में हाल ही में स्वीकृत योजनाओं को गति देने तथा भविष्य के विकास की रूपरेखा को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।