Breaking News

बिहार के लखीसराय में आईटीबीपी जवान ने पिता की हत्या कर जान दी

2 Min Read

पटना, 26 नवंबर (हि.स.)। बिहार के लखीसराय जिले के बड़हिया थाना अंतर्गत खुटहा पूर्वी पंचायत स्थित चेतन टोला में मंगलवार रात भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान विकास कुमार उर्फ नाटो कुमार (35 वर्ष) ने अपने पिता उदय शंकर सिंह (68 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मारकर जान दे दी।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

परिजन ने बताया कि विकास की विधानसभा चुनाव में छपरा में ड्यूटी लगी थी। इसके बाद वह छुट्टी पर घर आया हुआ था। मंगलवार को किसी बात को लेकर विकास और उसकी पत्नी के बीच विवाद होने लगा। पिता उदय शंकर सिंह बीच-बचाव करने पहुंचे और विकास को रोकने लगे। इससे विकास भड़क उठा और उसने पिस्टल निकालकर अपने पिता पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां दाग दीं। पिता उदय शंकर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

छोटे भाई और पत्नी ने भाग कर बचाई अपनी जान

पिता को मारने के बाद वह अपने छोटे भाई और पत्नी की ओर भी बढ़ा। दोनों किसी तरह जान बचाते हुए घर से बाहर आ गए । इसके बाद विकास ने खुद को भी गोली मारकर जान दे दी।

DOON
विज्ञापन

बड़हिया थाना पुलिस ने घर को सील कर जांच की। थानाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने बताया कि विवाद का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें