पटना, 29 अप्रैल (हि.स.)। बिहार की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 11 अधिकारियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण के लिए भेजने का निर्णय लिया है। इनमें दो जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल हैं। प्रशिक्षण के लिए चयनित सभी अधिकारी वर्ष 2015, 2016 और 2017 बैच के आईएएस अफसर हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से बुधवार को जारी आदेश के अनुसार, ये सभी अधिकारी 11 मई 2026 से 5 जून 2026 तक मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में आयोजित मिड-करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम फेज-III में हिस्सा लेंगे। आज का पंचांग | राशिफल | अधिक ज्येष्ठ कृष्णपक्ष दशमी सरकार ने इन अधिकारियों को प्रशिक्षण में भेजने की अनुमति दे दी है और सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से सभी 11 आईएएस अधिकारियों को पत्र भी भेज दिया गया है। Chhapra: जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति परमेंद्र कुमार बाजपेई पर अज्ञात असामाजिक तत्वों ने फेंका मोबिल, पुलिस जांच में जुटी प्रशिक्षण के लिए चयनित अधिकारी प्रशीक्षण के लिए चयनित अधिकारियों में भवन निर्माण विभाग के अपर सचिव विनय कुमार, सहकारिता विभाग के अपर सचिव अभय कुमार सिंह, तकनीकी सेवा आयोग में अपर सचिव अमित कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग में प्रशासनिक पदाधिकारी राशिद कलीम अंसारी, शिक्षा विभाग के अपर सचिव विजय कुमार तथा मुख्यमंत्री सचिवालय में अपर सचिव राजेश परिमल शामिल हैं। बिहार में उद्योग लगाना हुआ आसान, 30 दिनों में उद्योग लगाने को मिलेगी स्वीकृतिः मुख्यमंत्री इसके अलावा सीतामढ़ी की जिलाधिकारी रिची पांडेय, पूर्णिया के जिलाधिकारी अंशुल कुमार, स्वास्थ्य विभाग में अपर सचिव वैभव चौधरी, ग्रामीण कार्य विभाग में अपर सचिव संजय कुमार तथा ग्रामीण कार्य विभाग में अपर सचिव अभय झा भी इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह मिड-करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यकुशलता, नेतृत्व क्षमता और नीति निर्माण संबंधी समझ को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
पटना, 29 अप्रैल (हि.स.)। बिहार की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 11 अधिकारियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण के लिए भेजने का निर्णय लिया है। इनमें दो जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल हैं। प्रशिक्षण के लिए चयनित सभी अधिकारी वर्ष 2015, 2016 और 2017 बैच के आईएएस अफसर हैं।
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से बुधवार को जारी आदेश के अनुसार, ये सभी अधिकारी 11 मई 2026 से 5 जून 2026 तक मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में आयोजित मिड-करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम फेज-III में हिस्सा लेंगे।
प्रशीक्षण के लिए चयनित अधिकारियों में भवन निर्माण विभाग के अपर सचिव विनय कुमार, सहकारिता विभाग के अपर सचिव अभय कुमार सिंह, तकनीकी सेवा आयोग में अपर सचिव अमित कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग में प्रशासनिक पदाधिकारी राशिद कलीम अंसारी, शिक्षा विभाग के अपर सचिव विजय कुमार तथा मुख्यमंत्री सचिवालय में अपर सचिव राजेश परिमल शामिल हैं।
इसके अलावा सीतामढ़ी की जिलाधिकारी रिची पांडेय, पूर्णिया के जिलाधिकारी अंशुल कुमार, स्वास्थ्य विभाग में अपर सचिव वैभव चौधरी, ग्रामीण कार्य विभाग में अपर सचिव संजय कुमार तथा ग्रामीण कार्य विभाग में अपर सचिव अभय झा भी इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेंगे।
यह मिड-करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यकुशलता, नेतृत्व क्षमता और नीति निर्माण संबंधी समझ को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।