Chhapra: सारण जिला में पर रहे कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिला दंडाधिकारी अमन समीर ने जिला के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों के वर्ग 1 से लेकर वर्ग 8 तक आंगनबाड़ी केंद्रों के सहित की पढ़ाई को स्थगित रखने से संबंधित आदेश जारी कर दिया है।

आदेश में बताया गया है कि वर्ग एक से लेकर वर्ग आठ तक की कक्षाएं 17 जनवरी से लेकर 20 जनवरी 2024 तक स्थगित रहेंगी। आदेश में बताया गया है कि कक्षा 9 से ऊपर की कक्षाएं 10:00 बजे प्रातः काल से 3:30 अपराह्न तक चलेंगी ।मिशन दक्ष एवं बोर्ड परीक्षा से संबंधित कक्षाएं पूर्वक चलेंगी।

 

Chhapra: ई वी एम के भौतिक प्रदर्शन एवं डिजिटल तरीके से मतदाताओं को ई वी एम से परिचित कराने एवं उनमें जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सारण जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए चलंत प्रदर्शन गाड़ी (मोबाइल डेमोंसट्रेशन वैन) को आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सारण अमन समीर ने हरी झंडी दिखाकर समाहरणालय परिसर से रवाना किया।

इस अवसर पर उपविकास आयुक्त  प्रियंका रानी, अपर समाहर्ता मो मुमताज आलम एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद इकबाल उपस्थित थे।

मोबाईल डोमेस्ट्रेशन वैन चुनाव संबंधी विभिन्न प्रकार की जानकारी वाले शाइनेज और साउंड सिस्टम से सुसज्जित है।

प्रत्येक वैन पर इवीएम डेमोंस्ट्रेशन और वोटिंग कराने के लिए मैजिस्ट्रेट के रूप में एक मास्टर ट्रेनर, सहयोगी के रूप में एक कार्यपालक सहायक और सुरक्षाकर्मी प्रतिनियुक्त रहेंगे. प्रत्येक अनुमंडल को एक वैन प्रदान किया गया है। जो रोस्टर के अनुसार सभी विधानसभा के प्रत्येक बूथ का भ्रमण करेंगेवैन इवीएम लेकर प्रत्येक बूथ पर पहुंचेंगे.सारण जिले के सभी 3029 बूथ पर डमी मतदान का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान लोग वास्तविक इवीएम पर वोट डालेंगे.

सारण के मो राशिद हसन ने बीपीएससी की परीक्षा में 47वा रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान, बने रिविन्यू ऑफिसर

Chhapra: सारण जिले के मशरख प्रखंड स्थित सनौली गांव निवासी मोहम्मद राशिद हसन ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 47वा रैंक लाकर जिले का मान बढ़ाया है.

बीपीएससी की परीक्षा में 47वा रैंक आने पर उन्हें रेवेन्यू ऑफिसर बनाया गया है. विगत रात्रि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा परीक्षा परिणाम आने के बाद से ही परिवार एवं घर में खुशी का माहौल है.

बेटे के बीपीएससी में अधिकारी के पद पर चयनित होने पर पिता ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया. मसरख प्रखंड के सनौली गांव निवासी मोहम्मद राशिद हसन के पिता मोहम्मद मनीर अंसारी ने बताया कि उन्होंने फेरी कर अपने परिवार का भरण पोषण किया. चार बच्चों में एक शिक्षक और दो इंजीनियर के बाद मो राशिद ने अधिकारी बनकर उनको गौरवान्वित किया है.

उन्होंने बताया कि प्रारंभ से ही राशिद पढ़ाई में तेज था. कई प्रतिस्पर्धा परीक्षा में उन्होंने अव्वल दर्जा हासिल किया. इस बार बीपीएससी की परीक्षा में 47वा रैंक लाकर उन्होंने अपने पिता सहित गांव, जिले का नाम रोशन किया है.

बताते चले की मोहम्मद राशिद हसन की प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय मशरख से शुरू हुई. जहां दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने जामिया दिल्ली से 12वीं उत्तीर्ण की.

वही दिल्ली यूनिवर्सिटी से 2016 में बीटेक करने के उपरांत उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी शुरू कर दी. दिल्ली से ही सिविल सेवा की तैयारी के दौरान ही वह यूपीएसएस और बीपीएससी में शामिल हुए. कड़ी मेहनत और लगन के बाद उन्होंने अंततः बीपीएससी में 47 वा रैंक लाने में वह सफल हुए.

छपरा टुडे से बातचीत के दौरान मो राशिद ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता और बड़े भाई मोहमद आशिफ हसन को दिया है. जिनकी कड़ी मेहनत और संघर्ष की बदौलत वह इस मुकाम तक पहुंचे है.

उन्होंने कहा कि सच्ची लगन और मेहनत से उस मुकाम को हासिल किया जा सकता है जिसके लिए वह मेहनत करता है. उनका कहना है कि बाधाए कैसी भी हो लेकिन लक्ष्य अटल होना चाहिए. लगातार परिश्रम, संघर्ष, त्याग, समर्पण की बदौलत व्यक्ति हर मुकाम को हासिल कर सकता है.

उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से आह्वान किया कि वह लगातार परिश्रम से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते है.

 

Patna: कला संस्कृति मंत्री जितेंद्र कुमार राय को मिला नवगठित खेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार।

कला संस्कृति मंत्रालय से अलग कर खेल के लिए अलग विभाग बनाने के बाद सरकार का फैसला।

पूर्व में यह दोनो ही विभाग एक साथ कला संस्कृति एवम युवा विभाग के नाम से जाने जाते थे।

इस आशय से संबंधित पत्र जारी कर दिया गया है.

नई दिल्ली, 09 जनवरी (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रीय खेल और साहसिक पुरस्कार 2023 प्रदान किए। क्रिकेटर मोहम्मद शमी सहित अन्य खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति ने शमी के अलावा ओजस प्रवीण, शीतल देवी और अन्य को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया।

भारत में दूसरा सबसे बड़ा खेल सम्मान अर्जुन पुरस्कार अच्छे प्रदर्शन के साथ-साथ नेतृत्व, खेल कौशल और अनुशासन का प्रदर्शन करने के लिए दिया जाता है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लॉन बाउल्स में उनकी उपलब्धियों के लिए पिंकी, शूटिंग में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, स्क्वैश में हरिंदर पाल सिंह संधू, टेबल टेनिस में अयहिका मुखर्जी, कुश्ती में सुनील कुमार और अंतिम पंघाल, नाओरेम रोशिबिना देवी को वुशू, शीतल देवी को पैरा तीरंदाजी, इलुरी अजय कुमार रेड्डी को ब्लाइंड क्रिकेट, प्राची यादव को पैरा कैनोइंग में उनकी उपलब्धियों के लिए अर्जुन पुरस्कार, 2023 प्रदान किए।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विनीत कुमार शर्मा और कविता सेल्वराज को ध्यानचंद पुरस्कार (लाइफटाइम), 2023 प्रदान किए।

राष्ट्रपति ने लैंड एडवेंचर में उनकी उपलब्धियों के लिए सविता कंसवाल (मरणोपरांत) को तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार, 2022 प्रदान किया। इसके अलावा राष्ट्रपति ने तुलसी चैतन्य मोथुकुरी, मास्टर वारंट ऑफिसर अंशू कुमार तिवारी और परवीन सिंह को तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार, 2022 प्रदान किए।

मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (एमएकेए) ट्रॉफी, 2023 गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर को दी गई। ओडिशा माइनिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ओएमसी) और जैन (डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी) को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार, 2023 दिए गए।

पटना, 9 जनवरी (हि.स.)। बिहार सरकार में खेल विभाग का अलग से गठन करने के फैसले को राज्यपाल की मंजूरी मंगलवार को मिल गयी हे।

बिहार में खेल को बढ़ावा देने के लिए नीतीश सरकार ने अलग से खेल विभाग गठन करने का फैसला लिया था। कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद अब राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने भी इसे मंजूरी दे दी है। राज्यपाल से मंजूरी मिलने के बाद मंत्रिमंडल सचिवालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

बीते 6 जनवरी को मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना के तहत उत्कृष्ट खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र वितरण करने के दौरान मुख्यमंत्री ने एलान किया था कि जल्द ही बिहार में अलग से खेल विभाग का गठन किया जाएगा, जिससे खेल के क्षेत्र में बेहतर काम हो सकेगा। इसके बाद सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इसे पास किया गया और मंगलवार को राज्यपाल ने इसे अपनी मंजूरी दे दी।

नई दिल्ली, 6 जनवरी (हि.स.)। अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत एक और कीर्तिमान रचने के बेहद करीब है। शनिवार शाम 4 बजे भारत का पहला सूर्य मिशन आदित्य-एल वन अपनी मंजिल पर पहुंचेगा। आदित्य को पृथ्वी से 15 लाख किमी दूर एल वन (लैंग्रेज प्वाइंट) प्वाइंट के पास की कक्षा में स्थापित किया जाएगा। अपने इस महत्वाकांक्षी मिशन के आखिरी चरण के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) पूरी तरह तैयार है।

चंद्रयान-3 की सफलता के बाद से इसरो के इतिहास रचने का सिलसिला जारी है। नये साल की शुरुआत ब्लैक हॉल के अध्ययन के लिए सैटेलाइट लॉन्च कर इसरो ने दुनिया में धाक जमाई। इसी कड़ी में भारत का पहला सूर्य मिशन आदित्य एल वन शनिवार शाम 4 बजे अपने लक्ष्य पर पहुंचेगा। इसरो इसे कमांड देकर एल वन प्वाइंट की हेलो ऑर्बिट पर पहुंचाएगी। इसके साथ ही 3 सितंबर को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से सूर्य के लिए शुरू हुआ 15 लाख किमी का सफर अपने मुकाम पर पहुंच जाएगा। सूर्य के अध्ययन के लिए देश का यह पहला मिशन है। इस मिशन की सफलता पर अमेरिका के बाद केवल भारत ऐसा देश होगा जिसका अंतरिक्ष यान इस प्वाइंट तक पहुंचेगा।

क्या-क्या हुआ

– 2 सितंबर 2023 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से आदित्य एल वन का प्रक्षेपण।

– 03- 15 सितंबर को अंतरिक्ष यान ने विभिन्न चरणों को पूरा किया।

– 19 सितंबर को सूर्य-पृथ्वी एल वन प्वाइंट की ओर बढ़ा।

– 30 सितंबर को पृथ्वी के प्रभाव क्षेत्र से बाहर निकला।

– 1 दिसंबर को आदित्य सोलर विंड पार्टिकल्स एक्सपेरिमेंट में सोलर विंड आयन स्पेक्ट्रोमीटर पेलोड शुरू।

– 6 जनवरी को आदित्य एल वन यान गंतव्य कक्षा में पहुंचेगा।

Chhapra: जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंगीभूत इकाई नारायण महाविद्यालय गोरियाकोठी के राजनैतिक विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर खुर्शीद आलम के फेसबुक अकाउंट द्वारा लगातार देश के टुकड़े करने और मुस्लिमों के लिए एक और नया देश बनाने वाले राष्ट्र विरोधी पोस्ट करने का आरोप अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने लगाया है।

इसके विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेताओं ने आक्रोश दिखाते हुए घोर निंदा की है। छात्र नेताओं ने कहा कि कोई ऐसी ताकत नहीं जो भारत का टुकड़ा कर सके। ऐसे देश विरोधी विचार रखने वाले प्रोफेसर पर जांच गठित कर राष्ट्रविरोधी मुकदमा चले और उस तुरन्त बर्खास्त किया जाए।

छात्र नेताओं ने कहा कि उन्हें संदेह है कि ये आतंकवादियों गतिविधियों में भी शामिल हो सकते है। अभाविप द्वारा जयप्रकाश विश्विद्यालय के कुलसचिव से मिल कर ज्ञापन देकर खुर्शीद आलम को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है। कुलसचिव से मिलने में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राज्य विश्वविद्यालय कार्य सह प्रमुख रजनीकांत सिंह, विश्वविद्यालय संयोजक प्रशांत सिंह, शोध प्रमुख हिमांशु कुमार, प्रभाकर कुमार अन्य थे।

इस मामले पर फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन ने चुप्पी साध ली है।

 

आज का पंचांग
दिनांक 01/01/2024 सोमवार
पौष कृष्णपक्ष पंचमी
दोपहर 02:28 उपरांत षष्ठी
विक्रम सम्वत :2080
नक्षत्र : माघा
सुबह 08:36 उपरांत पूर्वफाल्गुन
चन्द्र राशि सिह
सूर्योदय 06:36 सुबह
सूर्यास्त :05:10 संध्या
चंद्रोदय 09:55 दोपहर
चंद्रास्त :10:16 सुबह
लगन :धनु 07:32 सुबह उपरांत
मकर लगन
ऋतू : शरद
चौघडिया,
दिन चौघड़िया:
अमृत 06:36 सुबह 07:55 सुबह
काल 07:55 सुबह 09:14 सुबह
शुभ 09:14 सुबह 10:34 सुबह
रोग 10:34 सुबह 11:53 सुबह,
उद्देग 11:53 सुबह 01:12 दोपहर
चर 01:12 दोपहर 02:31 दोपहर,
लाभ 02:31 दोपहर 03:51 संध्या
अमृत 03:51 संध्या 05:10 संध्या
राहुकाल
सुबह 11:32 से 12:14 दोपहर
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:32 से 12:14 दोपहर
दिशाशूल पूर्व
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले अपना चेहरा दर्पण में देखकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.

मेष
आज के दिन आपके दैनिकचर्या खूब होगी। मन आपका व्याकुल रहेगा।कार्य के दौरान किसी अनहोनी की शंका बनी रहेगी। रोजमर्रा के कार्य में थोड़े बिलंब होंगे। जिसे आपको हानि होगी।
मित्र आपके सहयोग करेगे। व्योपार ठीक नही चलेगा।आज किसी के साथ लेनदेन नहीं करे।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
शुभ अंक 7 शुभ रंग पिला

वृष
आज के दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा।लम्बे समय से रुके हुए कार्य पूर्ण होगा।कार्य के दौरान भागदौड़ बना रहेगा।कार्य में लापरवाही नहीं करे।आय के स्त्रोत ठीक रहेगा।नौकरी करने
वाले आज के दिन सामान्य रहेगा। आकस्मिक धन का लाभ मिलेगा। परिवार में सभी प्रसन्न रहेगें। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा।
शुभ अंक 4 शुभ रंग हरा

मिथुन
आज के दिन आपके लिए अनुकूल बना रहेगा।आज के दिन जो आप कार्य करेगे वह पूर्ण होगा। आज के दिन आपके पास स्वार्थ नहीं रहेगा।धन का लाभ मिलेगा।खर्च पर नियंत्रण रखे।
पारिवारिक वातावरण ठीक नहीं रहेगा।वाहन चलाते समय ध्यान रखे।दोस्त का सहयोग मिलेगा।जल्दबाजी नहीं करे।
शुभ अंक 8 शुभ रंग आसमानी

कर्क
आज के दिन कार्य करते समय धैर्य रखे।परिश्रम खूब करेगे लेकिन मेहनत का परिणाम बेहतर नहीं रहेगा। व्योपार में उतार चढ़ाव रहेगा।किसी के साथ वादा नहीं करे।किसी कार्य को
लेकर निर्णय जल्दबाजी में नहीं करे आपका आलोचना होगा।भाई बहन का सहयोग नहीं मिलेगा।
शुभ अंक 1 शुभ रंग संतरी

सिंह
आज के दिन आपके द्वारा किये हुए कार्य में बाधा उत्पन होगा। मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहेगा। व्योपार ठीक नहीं चलेगा। लेकिन ठीक तरह से मेहनत करे संध्या के बाद आय ठीक रहेगा।आप सभी कार्य आसानी से कर लेंगे। स्वभाव में अचानक बदलाव दिखाई देगा।पडोसी के साथ सम्बन्ध ठीक होगा।
शुभ अंक 9 शुभ रंग भूरा

कन्या
आज के दिन स्थाई संपत्ति के खरीद -विक्री हो सकता है। आज आपके पुराने कर्ज समाप्त होगा। आर्थिक क्षेत्र बेहतर होगा।वयोपार में लाभ मिलेगा।जो लोग बैकिंग या शेयर मार्केट में कार्य कर रहे है उनको लाभ होगा।पारिवारिक स्थिति ठीक नहीं रहेगा एक दुसरे में तनाव बनेगा।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
शुभ अंक 1 शुभ रंग नीला

तुला
आज के दिन परिवार में मांगलिक कार्य का आयोजन होगा।धार्मिक यात्रा बनेगी।आपके व्यौहार में अचानक बदलाव दिखाई देगा। बौधिक शक्ति का विकाश होगा। ऑनलाइन लेनदेन करते समय ध्यान रखे।धन का लाभ होगा। स्वादिष्ट भोजन करने को मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा।
शुभ अंक 6 शुभ रंग नीला

वृश्चिक
आज के दिन महंगी वस्तु रखते समय ध्यान रखे, गुम हो सकता है। काम में मन नहीं लगेगा अपने लोग शत्रु बनेगे।दोपहर के बाद आपके सभी कार्य पूर्ण तरीके से समाप्त होगा।कार्य में सिद्धि मिलेगी।नया निवेश से लाभ मिलेगा।जल्दबाजी या लापरवाही आपके बने हुए कार्य बिगड़ जायेगा।
शुभ अंक 2 शुभ रंग पिला

धनु
आज के दिन कार्य करते समय ध्यान रखे थोड़ी लापरवाही आपको परेशान करेगा।रोजगार क्षेत्र में आप निरंतर उन्नति करेगे
आय में वृद्धि होगा।पारिवारिक सम्बन्ध मधुर रहेगा। व्योपार
को ल्रेकर यात्रा बनेगा।करियर ठीक रहेगा।भाग्य साथ देगा।घर में मेहमान का आना- जाना लगा लगेगा।
शुभ अंक 5 शुभ रंग लाल

मकर
आज के दिन कार्य को लेकर भागदौड़ रहेगा.अपनी वाणी पर नियंत्रण रखे। हल्के शब्द का प्रयोग नहीं करे।खर्च पर नियंत्रण करे। नए परियोजना पर बात -चित चलेगा।कार्य के दौरान
जोखिम नहीं उठाए ,कोई अपरिचित लोग के साथ धोका हो सकता है। व्योपार पर ध्यान दे।
शुभ अंक 2 शुभ रंग गुलाबी

कुंभ
आज के दिन आपके आय ठीक रहेगा।व्योपार ठीक रहेगा।शत्रु पराजित होंगे।कार्य के दौरान दौर धुप बनेगा।नौकरी करने वाले कार्य के दौरान आप संतोष रहेगे। परिवार में सुख शांति बना रहेगा। व्योपार में आज निवेश नहीं करे हानि होगी।संध्या के बाद आपके स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
शुभ अंक शुभ रंग मैरून

मीन
आज के दिन कार्य को लेकर तनाव बनेगा।प्रेम प्रसंग बेहतर होगा तथा उनसे उपहार मिलेगा। व्योपार ठीक चलेगा।बेकार के काम में अपना समय नहीं बर्बाद करे।कार्य में लापरवाही नहीं
करे।आय के स्त्रोत ठीक रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों को आपके कार्य को सराहा जायेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।आकस्मिक धन का लाभ मिलेगा।
शुभ अंक 7 शुभ रंग बैगनी

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

पटना: वर्ष 2023 कई मायनों में बिहार के लिए खास रहा। नीतीश सरकार के कई बड़े राजनीति फैसलों ने सबको चौंका दिया। इनमें जाति आधारित गणना और आरक्षण का दायरा बढ़ाने के फैसलों ने पूरे देश सहित विश्व का ध्यान खींचा। नीतीश सरकार ने कई मुश्किलों के बावजूद जातीय गणना कर देश में एक बड़ा संदेश दिया।

बिहार के कास्ट सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार की कुल जनसंख्या 13 करोड़ से अधिक है। इनमें 81.99 प्रतिशत आबादी हिन्दुओं की जबकि 17.70 आबादी मुसलमानों की है। हिन्दुओं में सबसे ज्यादा संख्या अत्यंत पिछड़ा वर्ग की है, जो कि 36 प्रतिशत है। इसके अलावा 27 प्रतिशत पिछड़ा वर्ग, 19 प्रतिशत से अधिक अनुसूचित जाति और 1.68 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या है। प्रदेश में सवर्णों की आबादी की बात करें तो यह 15.52 प्रतिशत है। जातीय गणना का सर्वे आने के बाद नीतीश सरकार ने आरक्षण का कोटा 75 प्रतिशत तक बढ़ा दिया।



साल के आखिर में नीतीश खुद बने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

बिहार की राजनीति में सबसे बड़ा बदलाव साल के आखिर में देखने को तब मिला जब नीतीश कुमार ने सभी को चौंकाते हुए खुद जदयू की कमान संभाल ली। पार्टी के सबसे बड़े नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद पार्टी के अध्यक्ष बन गए। साल 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले हुए इस बदलाव को नीतीश कुमार का बड़ा कदम माना गया। राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने 29 दिसम्बर को जदयू के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया।

आईएनडीआईए गठबंधन की नींव

राजग से अलग होने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा से मुकाबला करने के लिए विपक्षी एकता की नींव रखी। इसके लिए उन्होंने पूरे देशभर में घूमकर सभी विपक्षी नेताओं से मिलकर एक मंच पर आने के लिए कहा। उन्होंने विपक्षी नेताओं से गुहार लगाते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी को हराना है तो सभी को एक होना होगा। उन्होंने इसके लिए पटना में ही सबसे पहली बैठक बुलाई।


नीतीश कुमार का विवादित बयान

नीतीश कुमार ने विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण पर विवादित बयान देकर पूरे देश का सियासी पारा बढ़ा दिया। उन्होंने जिस तरीके से जनसंख्या नियंत्रण पर सदन में अपनी बात रखी उसका महिला विधायकों ने खूब विरोध किया। इसके लिए उन्हें सार्वजनिक रूप से मीडिया के सामने आकर माफी भी मांगनी पड़ी।


बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई

बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह को 27 अप्रैल को रिहा कर दिया गया। उन्हें 16 साल बाद जेल से रिहा किया गया। आनंद मोहन गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी जी कृष्णैया की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे थे। आनंद मोहन की रिहाई को लेकर बिहार सरकार की तीखी आलोचना भी हुई। नीतीश सरकार के इस फैसले के खिलाफ पटना हाई कोर्ट में जनहित याचिका भी दाखिल की गई।

 

हिन्दू त्योहारों पर सांप्रदायिक दंगे

इस साल बिहार एक बार फिर हिन्दू त्योहारों पर सांप्रदायिक हिंसा की आग में झुलसा। रामनवमी हो या हनुमान जयंती, बिहार के कई जिलों में सांप्रदायिक दंगे हुए। इस मामले पर राजनीति भी जमकर हुई। इसे हिंदू-मुस्लिम का रंग देकर राजनीतिक पार्टियों ने लोगों को उकसाने का काम किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि लालू यादव की पार्टी के सत्ता में आते ही बिहार में जंगलराज की वापसी हो गई है जबकि महागठबंधन के नेताओं ने इस हिंसा के लिए भाजपा को दोषी ठहराया।


रामचरित मानस पर विवाद

इस साल बिहार के शिक्षामंत्री चंद्रशेखर ने रामचरितमानस पर विवादित बयान देकर खूब सुर्खियां बटोरीं। उनके द्वारा रामचरित मानस पर दिए बयान ने पूरे देश की सियासत को गरमा दी। उन्होंने रामचरितमानस की तुलना पोटेशियम साइनाइड से की थी। उन्होंने रामचरितमानस को समाज को बांटने वाला बता चुके हैं। वे जन्माष्टमी के मौके पर मोहम्मद पैगंबर को मर्यादा पुरुषोत्तम भी कह चुके हैं।


उपेंद्र कुशवाहा ने नई पार्टी बनाई

नीतीश कुमार से मतभेद के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने एक बार फिर से जदयू से रिश्ता तोड़ लिया और उन्होंने अपनी नई पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल (आरएलजेडी) बना ली। इसके बाद फिर से वे राजग में शामिल हो गए।

Chhapra: विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा अयोध्या धाम से आए हुए पूजित 51 अक्षत कलश धर्म प्रसार जिला प्रमुख अरुण पुरोहित के नेतृत्व में बाबा मनोकामना नाथ मंदिर कटरा बाजार छपरा से प्रारंभ हुई। कलश यात्रा वेंकटेश मंदिर, जैन मंदिर, रथ वाली दुर्गा जी, काठ की देवी जी, काली बाड़ी मंदिर, सत्यनारायण, मंदिर लक्ष्मी मंदिर होते हुए बाबा धर्मनाथ मंदिर पहुंची, जहां  पूजन किया गया।  इसके बाद बाबा बटेश्वर नाथ पंच मंदिर में पहुंचकर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।

विश्व हिंदू परिषद के मीडिया प्रभारी प्रभात कुमार सिंह, जिला सेवा प्रमुख गौतम बंसल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक के विभाग प्रमुख अवध किशोर मिश्रा, अनुज बजरंगी, पूर्व प्राचार्य अरुण कुमार सिंह, राकेश गुप्ता, संजय पुरोहित पुजारी, महेश मिश्रा, गोपाल मिश्रा, प्रसून मेड़तिया, अभिमन्यु सिंह, विजय शुभम सागर, ऋषभ अग्रवाल, निरंजन सिंह, विनोद कुमार सिंह, रविंद्र सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में महिलाएं पुरुष गाजे बाजे के साथ जय श्री राम का उद्घोष करते हुए घर-घर लोगों को अयोध्या आने का निमंत्रण पत्र दिया गया।

इस अवसर पर अरुण पुरोहित ने बताया कि 500 वर्षों के बाद 22 जनवरी 2024 को रामलाल का विराट मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होगी यह हम सभी लोगों का सौभाग्य है। 22 जनवरी छपरा को अयोध्या बनाना है सैकड़ो मंदिरों में प्रातः 11:00 बजे से 1:00 बजे तक 108 हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया है। उन्होंने छपरा वासियो से आग्रह किया है कि आप अपने घर के पास के मंदिरों में जाकर सामूहिक पाठ में सम्मिलित हो और संध्या समय पांच दीप मंदिर में और पांच दीप अपने घरों पर जलाकर के दीपावली उत्सव मनावें । विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल तमाम समाजिक धार्मिक संगठन के स्वयं सेवक कार्यकर्ता गणआपके घर घर तक अक्षत निमंत्रण 15 जनवरी 2024 तक पहुंचाएगी। जिन लोगों को निमंत्रण पत्र अक्षत नहीं मिले वह अपने पास के मंदिरों से भी प्राप्त कर सकते हैं।

कलश यात्रा का जगह-जगह लोग फूल मालाओं से स्वागत किया बाबा बटुकेश्वर नाथ पंच मंदिर दौलतगंज में पुजारी ध्रुव कुमार मिश्रा मुन्ना बाबा ने अक्षत कलश का पूजन किया यात्रा में शामिल लोगों की आरती के साथ स्वागत किया। भगवान भोलेनाथ का पूजन हुआ और अक्षत कलश यात्रा में शामिल सभी लोगों ने मिलकर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया । पूरा इलाका भक्ति में जय श्री राम के नारों से गुंजायमान रहा। 

Chhapra: कुछ दिनों से मौसम में काफी उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। इस बीच शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली है। सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। 25 दिसंबर को बिहार का सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.2°C तक पहुंच गया था लेकिन मात्र 3 दिनों में ही यह तापमान वापस 10.4°C तक पहुंच गया। ऐसे में दिसंबर के अंतिम बचे दिनों में लोग ठंड से कपकपा सकते है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मौसम का मिजाज जल्द ही बदलने वाला है। तापमान में गिरावट हो सकती है, जिसके चलते कंपकंपाती ठंड के साथ कोहरे का सामना करना पड़ सकता है।

बिहार में अगले दो दिनों के बाद मौसम के मिजाज में बदलाव आने की संभावना है। हालांकि अभी 5 दिनों तक तापमान में अधिक परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। 31 दिसंबर तक तापमान में आंशिक उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। जनवरी 2024 के पहले सप्ताह में पारा गिर सकता है।

मौसम विभाग ने आगामी 2 जनवरी 2024 से बिहार के कई हिस्सों में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। बारिश के चलते फौरी तौर पर तो न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं, लेकिन बादल छंटते ही पारे में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके कारण ठंड का प्रकोप बढ़ेगा।

आईएमडी ने पूर्वनुमान में ही शुक्रवार से कोहरा छाने की संभावना जताई थी, जिसके कारण सड़क और रेल के साथ हवाई यातायात के भी प्रभावित होने की संभावना बढ़ गई है।