जलालपुर: प्रखंड के कोपा में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ जिला इकाई सारण के तत्वावधान में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में मांझी विधानसभा के विधायक डॉ सत्येंद्र यादव ने पेंड़ लगाया और विश्व आदिवासी दिवस पर सबको हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति का अपने आसपास पेड़ लगाना बहुत ही आवश्यक है क्योंकि प्रकृति ही हमारे जीवन की रक्षा करेगी।
अध्यक्ष वीर प्रकाश गोंड़ ने बताया कि विश्व आदिवासी समुदाय की जनसंख्या लगभग 37 करोड़ है जिसमें 5000 अलग-अलग आदिवासी समुदाय हैं और उनकी लगभग 7000 भाषाएं हैं। 9 अगस्त को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित विश्व आदिवासी दिवस के रूप में मनाया जाता है|
मौके पर अखिलेश कुमार जदयू आदिवासी प्रकोष्ठ,सचिव विनोद कुमार गोंड, शंकर भगवान गोंड शिक्षक, बैजनाथ शाह गोंड पंचदेव साह लगुनी, गुड्डू साह ,अर्जुनसाह सहित कई अन्य भी थे।
कोपा में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस
A valid URL was not provided.
2021-08-09