Chhapra: JEE Mains परीक्षा में 97.4 परसेंटाइल सारण जिले के दरियापुर प्रखंड के बड़का बनिया ग्राम निवासी समृद्धि सिंह ने सफलता हासिल की है।
समृद्धि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया कोदरिया शाखा में कार्यरत बैंक कर्मी सुरेन्द्र कुमार सिंह एवम अंजू सिंह की पुत्री हैं।
समृद्धि सिंह की इस सफलता से उत्साहित सगे संबंधी एवम रिश्तेदारों के द्वारा घर पहुंच उन्हें बधाई दी, साथ हई शुभकामनाओं का भी दौर जारी रहा।
परिजन बताते है कि समृद्धि सिंह की दसवीं एवम बारहवीं कि शिक्षा मध्य प्रदेश में सी बी एस सी माध्यम से आर्मी पब्लिक स्कूल महू से ही पूरी हुई है। वहीं समृद्धि ने इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता एवम गुरुजनों को दी है।