दिघवारा में जनसंवाद कार्यक्रम में सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

दिघवारा में जनसंवाद कार्यक्रम में सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

Chhapra: दिघवारा प्रखंड के पंचायत सरकार भवन बरूआ में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित सैकड़ों की संख्या में आम जनों ने भाग लिया। जनसंवाद कार्यक्रम में सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में जिला प्रशासन की ओर से उपस्थित ग्राम वासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए सक्षम अधिकारी/कार्यालय से मिले, बिचौलियों से बचे। उन्हें कहा कि उपस्थित अधिकारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि सभी समस्या का पंचायत में समाधान हो, उसी अनुसार पंचायत में अधिकारी/कर्मी की बहाली की गई है, ताकि आपको सभी सुविधा का लाभ ससमय मिले। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी का युग है। सबके पास स्मार्ट फोन है। संबंधित विभाग के वेबसाइड पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

पंचायत का सर्वांगीण विकास में अपना सहयोग करें, ताकि ये पंचायत आत्मनिर्भर/समृद्ध हो सके। आपका दायित्व है कि एक आदर्श पंचायत बनाए। उन्होंने पंचायत WPU निर्माण चर्चा करते हुए स्वच्छता कर्मियों को यूजर चार्ज देने का अनुरोध किया ताकि स्वच्छ एवं समृद्ध गांव का सपना साकार हो सके। उन्होंने कहा कि पहले की तुलना में काफी चीजें बदली हैं। स्कूल, पानी, अच्छी रोड बन गयी है। पंचायत विकास की ओर अग्रसर है। बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए अस्पताल में सभी प्रकार की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा शिक्षा विभाग से जुड़े विभिन्न योजनाओं जानकारी भी दी गई। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग अपने हुनर को पहचाने, हुनरमंद बने और आगे बढ़े। डीआरसीसी की योजना का लाभ लें। महिला सशक्तिकरण में जीविका दीदी बन कर अपनी बातों को रख रही हैं यह भी अपने-आप मे एक मायने रखता है। महिला सशक्तिकरण की ओर समाज काफी आगे आयी है। बेटी के जन्म से शिक्षा तक विभिन्न योजनाओं से अच्छादित है। बेटी के जन्म को उत्सव के रूप में मनाया जाए। बाल विवाह एवं दहेज प्रथा कुरीतियों को दूर करें। ये हमारे लिए सौभाग्य की बात है, जब मेरे माता-पिता ने अवसर दिया शिक्षा ग्रहण करने की, तभी आज हम यहां पहुंचे हैं। अपने बच्चों को भी मौका दें। सामाजिक बुराइयों से बच्चों को दूर रखें। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि आप खेती-बाड़ी कर रहे हैं तो कृषि विभाग से जुड़े सभी योजनाओं का लाभ लें।मत्स्य पदाधिकारी द्वारा बताए गए योजना का भी लाभ लें।

बताया गया कि सरकार के विभिन्न विभागों के लोक कल्याणकारी योजना का लाभ कितने लोगों ने लिया है तथा उनसे कितने लोग वंचित हैं, इसे जनसंवाद कार्यक्रम द्वारा सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक बुराइ‌याँ/कुरीतियाँ बाल विवाह, दहेजप्रथा, इसके लिए जागरूक होना है तथा इस अपराध से बचना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के समस्याओं के लिए महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। इसी प्रकार साइबर अपराध के लिए साइबर थाना की स्थापना की गई है। जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया गया कि आप सभी स्वच्छता अभियान से जुड़े और गांव को समृद्ध व स्वच्छ बनाने में प्रशासन को सहयोग करें। अपने दायित्व को समझे, यूजर चार्ज दें ताकि सर्वेक्षता कर्मी/प्रवेक्षक का नियमित तौर पर रखा जा सके।

डीआरसीसी के माध्यम से संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी के साथ-साथ मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, Startup आदि की भी जानकारी दी गई। जन संवाद कार्यक्रम में उपस्थित जिले के सभी विभागों के पदाधिकारियों के द्वारा जन–समूह को जिले में संचालित सरकार की महत्वपूर्ण विकासात्मक एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें