पंचांग | राशिफल

पंचांग | राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेचैनी रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को आज के दिन कुछ नया करने का विचार मन में आ सकता है।
लकी नंबर 1 लकी कलर आसमानी

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्‍थ्य प्रभावित होगा। किसी मित्र के साथ घनिष्ठ संबंध स्थापित हो सकते हैं। मित्रों का भरपूर साथ मिलेगा।
लकी नंबर 8 लकी कलर केशरी

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
जल्दबाजी से चोट लग सकती है। दूर से शोक समाचार मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। थकान व कमजोरी रह सकती है। स्वास्थ्य पर खर्च होगा।दिन में सुस्ती छाई रहेगी लेकिन दोपहर तक सब ठीक हो जायेगा।
लकी नंबर 2 लकी कलर लाल

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। नौकरी में शांति रहेगी।ऑफिस का काम ज्यादा रहेगा लेकिन आप अपनी निजी परेशानियों को लेकर टेंशन में रहेंगे।
लकी नंबर 5 लकी कलर बैंगनी

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
पुराना रोग उभर सकता है। दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। किसी व्यक्ति के व्यवहार से अप्रसन्नता रहेगी। अपेक्षित कार्य विलंब से होंगे। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।मेहनत तो बहुत करेंगे लेकिन उसके अनुसार फल नहीं मिलेगा। कृषि में लाभ मिलेगा।
लकी नंबर 8 लकी कलर ग्रे

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
जल्दबाजी न करें। कोई समस्या खड़ी हो सकती है। शरीर शिथिल हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी।अविवाहित लोगों के लिए आज कहीं से अच्छा रिश्ता आ सकता है लेकिन आप उत्तेजित होने से बचें।
लकी नंबर 4 लकी कलर सफेद

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
धनहानि संभव है, सावधानी रखें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद से बचें। शत्रु शांत रहेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।प्रेम संबंध मधुर बनेंगे और आप कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं।
लकी नंबर 7 लकी कलर संतरी

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। बात बढ़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्‍थ्य की चिंता रहेगी। तनाव रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। ऑफिस की राजनीति से दूर रहने का प्रयास करें अन्यथा यह आपके लिए ही उल्टा दांव सिद्ध होगा।
लकी नंबर 8 लकी कलर हरा

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
शत्रु सक्रिय रहेंगे। शारीरिक कष्‍ट संभव है। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा।व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है और उनकी कोई अच्छी डील भी हो सकती है।
लकी नंबर 5 लकी कलर हरा

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
धन प्राप्ति सुगम तरीके से होगी। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने में रुझान रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा।मानसिक रूप से कोई तनाव घेरे रहेगा जिसकी चिंता आपको लगी रहेगी।
लकी नंबर 9 लकी कलर भुरा

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी साधु-संत का आशीवार्द मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेंगे। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी।आज का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए शुभ रहेगा, इसलिए उनके लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास करें।
लकी नंबर 2 लकी कलर सफेद

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में संतोष रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विरोध होगा। परिवार का वातावरण आध्यात्मिक रहेगा और घर में कोई पूजा-अनुष्ठान भी हो सकता है।
लकी नंबर 6 लकी कलर नीला

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें