आज का पंचांग | पौष शुक्लपक्ष अष्टमी

आज का पंचांग | पौष शुक्लपक्ष अष्टमी

आज का पंचांग
दिनांक 18/01/2024 गुरुवार
पौष शुक्लपक्ष अष्टमी
रात्रि 08:44 उपरांत नवमी
विक्रम सम्वत :2080
नक्षत्र :अश्वनी
सुबह 02:58 उपरांत भरणीं (19 जनवरी 24)
चन्द्र राशि मीन
सूर्योदय 06:37 सुबह
सूर्यास्त :05:22 संध्या
चंद्रोदय 11:23 सुबह
चंद्रास्त :12:42 संध्या
लगन :मकर 08:13 सुबह उपरांत
कुम्भ लगन
ऋतू :शिशिर
चौघडिया,
दिन चौघड़िया:
शुभ 06:37 सुबह 07:58 सुबह
रोग 07:58 सुबह 09:19 सुबह
उद्देग 09:19 सुबह 10:39 सुबह
चर 10:39 सुबह 12:00 दोपहर
लाभ 12:00 दोपहर 01:20 दोपहर
अमृत 01:20 दोपहर 02:41दोपहर,
काल 02:41 दोपहर 04:02 संध्या
शुभ 04:02 संध्या 05:22 संध्या
राहुकाल
दोपहर 01:20 से 02:41 दोपहर
अभिजित मुहूर्त
सबह 11:36 से 12.21 दोपहर
दिशाशूल दक्षिण
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले जीरा खाकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
किसी लंबे मनोरंजक प्रवास का कार्यक्रम बन सकता है। आंखों का विशेष ध्यान रखें। चोट व रोग से बचें। सुख के साधन जुटेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सरकारी कामकाज में अनुकूलता रहेगी।कुछ नया विचार मन में आएगा जिसको लेकर आशावादी बनेंगे। इसको लेकर प्लानिंग भी कर सकते है जो आगे चलकर काम आएगी।
लकी नंबर 2 लकी कलर सलेटी

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
कोई पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। शारीरिक हानि की आशंका बनती है। किसी व्यक्ति के व्यवहार से दिल को ठेस पहुंच सकती है।ऑफिस से काम का बोझ ज्यादा रहेगा जो आपको परेशान करेगा। आपका मन अपनी नौकरी से उठ सकता है
लकी नंबर 8 लकी कलर नीला

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
गृहस्थ जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। जीवनसाथी को भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। किसी अनहोनी की आशंका रह सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लापरवाही न करें।पत्नी के साथ संबंध मधुर बनेंगे तो वही प्रेमी जोड़ो के बीच कड़वाहट पैदा होगी। खर्चे बढ़ जाएंगे।
लकी नंबर 3 लकी कलर संतरी

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आर्थिक वृद्धि के लिए नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यकारी नए अनुबंध हो सकते हैं।स्कूल में पढ़ रहे छात्रों को आज के दिन असफलता हाथ लग सकती है
लकी नंबर 8 लकी कलर भुरा

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
पहले किसी व्यक्ति को दिए गए कर्ज की वसूली हो सकती है। व्यावसायिक प्रवास सफल रहेगा। धन प्राप्ति सु्गम होगी। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। कोई नई समस्या आ सकती है।कही बाहर जाने का प्लान बनेगा लेकिन उसमे कुछ अड़चने भी आएगी।
लकी नंबर 6 लकी कलर नारंगी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
पहले किए गए प्रयास का लाभ अब मिलेगा। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देंगे। निवेश शुभ फल देगा।किसी अनजान व्यक्ति के साथ आपसी कहासुनी हो सकती है लेकिन आप उस ओर ज्यादा ध्यान नहीं देंगे।
लकी नंबर 8 लकी कलर संतरी

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी चिंता बनी रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। व्यावसायिक प्रवास हो सकता है। काम में अनुकूलता रहेगी।घर का कोई व्यक्ति बीमार पड़ सकता है जिस कारण सभी को चिंता हो जाएगी।
लकी नंबर 9 लकी कलर हरा

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कोई बड़ा खर्च अचानक सामने आ सकता है। व्यवस्था में मुश्किल होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। गुस्से पर काबू रखें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।आपका साथी आपकी किसी बात को लेकर आपसे नाराज़ भी रह सकता है। ऐसे में उनसे खुलकर बात करे।
लकी नंबर 1 लकी कलर लाल

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
पहले किए गए प्रयास का लाभ अब मिलेगा। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देंगे। निवेश शुभ फल देगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। संध्या के बाद आपको अकेलापन महसूस होगा और जीवन सूना सा लगेगा। इसके लिए अपने किसी दोस्त से मिलिए।
लकी नंबर 2 लकी कलर नारंगी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
कामकाज में अधिक ध्यान देगा पड़ेगा। दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। समय पर काम नहीं होने से तनाव रहेगा। गुस्से पर काबू रखें। व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा।काम में अड़चन तो आएगी लेकिन ज्यादा देर तक नही टिकेगी। आप अपनी सूझ-बूझ के साथ उससे निपट लेंगे।
लकी नंबर 4 लकी कलर आसमानी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आय में सुगमता रहेगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता बढ़ेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आनंद और उल्लास के साथ जीवन व्यतीत होगा।परिवार में किसी का व्यवहार भी आपको बुरा लग सकता हैं जो आपको मन ही मन उदास कर देगा।
लकी नंबर 6 लकी कलर पिला

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। बेवजह विवाद हो सकता है।व्यापार संबंधित यात्रा के योग बन सकते है लेकिन आप उसमे जाने के इच्छुक नही होंगे।
लकी नंबर 5 लकी कलर हरा

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

0Shares
Prev 1 of 239 Next
Prev 1 of 239 Next

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें