आज का पंचांग | पौष कृष्णपक्ष अमावस्या

आज का पंचांग | पौष कृष्णपक्ष अमावस्या

आज का पंचांग
दिनांक 11/01/2024 गुरुवार
पौष कृष्णपक्ष अमावस्या
संध्या 05:26 उपरांत प्रतिपदा
विक्रम सम्वत :2080
नक्षत्र : पूर्वाषाढा
संध्या 05:39 उपरांत उतराषाढ
चन्द्र राशि धनु
सूर्योदय 06:37 सुबह
सूर्यास्त :05:17 संध्या
चंद्रोदय आज नहीं है
चंद्रास्त :05:04 संध्या
लगन :धनु 06:56 सुबह उपरांत
मकर लगन
ऋतू : शरद
चौघडिया,
दिन चौघड़िया:
शुभ 06:37 सुबह 07:57 सुबह
रोग 07:57 सुबह 09:17 सुबह
उद्देग 09:17 सुबह 10:37 सुबह
चर 10:37 सुबह 11:57 सुबह,
लाभ11:57 सुबह 01:17 दोपहर
अमृत 01:17 दोपहर 02:37 दोपहर,
काल 02:37 दोपहर 03:57 संध्या
शुभ 03:57 संध्या 05:17 संध्या
राहुकाल
दोपहर 01:17 से 02:37 दोपहर
अभिजित मुहूर्त
सबह 11:36 से 12.19 दोपहर
दिशाशूल दक्षिण
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले जीरा खाकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.
आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
घर बाहर पूछ-परख रहेगी। आय में मनोनुकूल वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। नया काम करने का मन बनेगा। यात्रा की योजना बनेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा।आप मेहनत तो पूरी करेंगे लेकिन भाग्य शायद ही आपका साथ दे। ऐसे में निराश होने की बजाए अपने काम पर ही ध्यान दे।
लकी नंबर 4 लकी कलर नीला

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जोखिम व जमानत के कार्य टालें। मित्रों से विवाद हो सकता है। नौकरी में तनान रहेगा। कार्यभार रहेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। दूसरों से अपेक्षा न करें। व्यवसाय में सुधार आएगा। आय में निश्चितता रहेगी। बुरी खबर मिल सकती है।अपने ऑफिस में आपको लेकर एक अच्छा वातावरण बनेगा और सभी आपके काम से खुश भी दिखाई देंगे।
लकी नंबर 3 लकी कलर संतरी

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
अध्ययन में मन लगेगा। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। किसी अनहोनी होने की आशंका रहेगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। अचानक से धन लाभ मिलने के संकेत हैं लेकिन इसके लिए आपको सजग रहने की आवश्यकता हैं।
लकी नंबर 6 लकी कलर नीला

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में लापरवाही भारी पड़ेगी। विशेषकर गृहिणियां सावधानी रखें। बेवजह क्रोध न करें। बात बिगड़ेगी। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। कीमती वस्तुएं गुम हो सकती हैं।स्वास्थ्य संबंधी कुछ छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती हैं इसलिये अपनी हेल्थ का पूरा ध्यान रखें।
लकी नंबर 6 लकी कलर नीला

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कार्य की बाधा दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। नौकरी में तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। आय बढ़ेगी। प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यापारियों को अपने प्रतिद्वंद्वियों से पूरी चुनौती मिलेगी और उनके हाथ से कुछ सौदे निकल भी सकते हैं।
लकी नंबर 9 लकी कलर संतरी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आय के स्रोतों में वृद्धि के योग हैं। योजना फलीभूत होगी। भाग्य अनुकूल है। प्रयास करते रहें। लाभार्जन में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। व्यापार मनोनुकूल रहेगा। नौकरी में तनाव रह सकता है।किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता हैं लेकिन इसका परिणाम कुछ नही निकलेगा।
लकी नंबर 5 लकी कलर हरा

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आवश्यक बातों पर जल्दबाजी में निर्णय न लें। मेहनत का प्रभाव स्वास्थ्‍य पर पड़ेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। मित्रों से मुलाकात होगी। लाभ होगा। आप अपने साथी के साथ घर के पास ही कही बाहर जाने का प्लान अवश्य करे जिससे दोनों के बीच प्रेम में बढ़ोत्तरी होगी।
लकी नंबर 2 लकी कलर नील

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। सावधानी रखें। डूबी हुई रकम प्राप्त होने के योग बनते हैं। यात्रा से लाभ होगा। शत्रुओं का पराभव होगा। विवाद से बचें। आय में वृद्धि होगी। घर-बाहर सहयोग व प्रसन्नता रहेगी। आप विवाहित हैं तो अपनी पत्नी को बाहर जाने देने से बचे। माता जी का स्वास्थ अचानक खराब हो सकता है।
लकी नंबर 1 लकी कलर पिला

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
किसी बड़े के खर्च के होने के योग हैं। यात्रा में जल्दबाजी न करें। दूसरों से अपेक्षा न करें। सहयोग नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। परिवार के कुछ उत्तरदायित्व आपके कंधो पर भी आयेंगे लेकिन आप उन्हें भलीभांति परिपूर्ण करेंगे
लकी नंबर 4 लकी कलर भुरा

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। नए कार्य मिल सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग व प्रसन्नता प्राप्त होंगे। भाग्य अनुकूल है, लाभ लें। आशंका से बाधा संभव है।छोटी-छोटी बातों पर क्रोध आ सकता हैं और बाकि दिनों के अपेक्षाकृत आज आपका मन कुंठित सा रहेगा।
लकी नंबर 8 लकी कलर गुलाबी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार व आय में वृद्धि होगी। नए प्रभावशाली व्यक्तियों से परिचय होगा। घर-बाहर सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा।करियर में बदलाव की भावना मन में आएगी और आप इसके लिए सक्रिय रूप से प्रयास भी शुरू कर देंगे।
लकी नंबर 5 लकी कलर नीला

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
बुद्धि से कार्य करें। कार्यसिद्धि होगी। पारिवारिक रिश्तेदार मिलने घर आ सकते हैं। व्यय होगा। अच्छे समाचार मिलेंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। धनार्जन सहज ही होगा। क्रोध न करें। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें।आपके कुछ दिन से रुके या अटके हुए पड़े थे, आज के दिन उन्हें गति मिलेगी और आगे का मार्ग प्रशस्त होगा।
लकी नंबर 7 लकी कलर केशरी

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

0Shares
Prev 1 of 239 Next
Prev 1 of 239 Next

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें