जम्मू, 30 मई (हि.स.)। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह एक यात्री बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में करीब 55 यात्रियों को चोट आई है। इनमें से चार की हालत गंभीर है। उन्होंने जम्मू के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। जम्मू डीसी अवनी लवासा और एसएसपी चंदन कोहली ने इसकी पुष्टि की है।
पुलिस के अनुसार यह बस श्रद्धालुओं को लेकर अमृतसर से कटरा जा रही थी। जम्मू जिले के कटरा से करीब 15 किलोमीटर दूर झज्जर कोटली के पास चालक का अचानक बस पर से नियंत्रण खो गया। इसके बाद बस खाई में गिर गई। हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
डीसी अवनी लवासा ने बताया कि गंभीर रूप से घायल लोगों को जीएमसी जम्मू लाया गया है। अन्य घायलों को स्थानीय सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मृतकों व घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।
-
वार्ड सदस्यों द्वारा अपनी मांगों के लेकर नगरपालिका चौक पर दिया गया धरना
-
वह दिन दूर नही जब हमारे खिलाड़ी भी ओलंपिक में मेडल जीत कर देश का नाम रौशन करेंगे।
-
राज्यस्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
-
सारण नहर के 17 किलोमीटर का होगा लाइनिंग, खर्च होंगे 334 करोड़ रुपए
-
रिविलगंज प्रखंड प्रमुख ने किया स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण
-
स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज सिस्टम योजना के लिए 134 करोड़ 97 लाख की राशि कैबिनेट ने की स्वीकृत
-
अतिक्रमण पर दूसरे दिन भी चला बुलडोजर
-
दुकानों के टूटने से खड़ा हुआ रोजगार का संकट
-
नारी शक्ति वंदन: देश की महिलाओं के लिए गौरव का पल: डॉ० राहुल राज
-
खनुआ नाला पर बनी दुकानों पर चला बुलडोजर, नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी रहे मौजूद