जदयू तकनिकी प्रकोष्ठ के जिला कार्यकारिणी सह कार्यकर्ता सम्मान सामारोह का हुआ आयोजन

जदयू तकनिकी प्रकोष्ठ के जिला कार्यकारिणी सह कार्यकर्ता सम्मान सामारोह का हुआ आयोजन

जदयू तकनिकी प्रकोष्ठ के जिला कार्यकारिणी सह कार्यकर्ता सम्मान सामारोह का हुआ आयोजन

Chhapra: जिला जदयू तकनिकी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में जिला कार्यकारिणी सह कार्यकर्ता सम्मान सामारोह का आयोजन किया गया।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए तकनिकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामचरित्र प्रसाद ने कहा कि सुबे की सरकार कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लगातार विकास कर रही है। बेरोजगारी दूर करने के लिए सरकार बड़े पैमाने पर नियुक्तियां भी कर रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में यह भी कहां कि सरकार बिहार में जनता से जो वादा किया था, उसे पूरा करने के प्रति दीढ़ संकल्प है,और लगातार इस दिशा में कार्य भी कर रही है। सर्किट हाउस में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए

जदयू के जिला अध्यक्ष अल्ताफ राजू ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर जदयू जिला संगठन लगातार संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है, सरकार की योजनाओं को कार्यकर्ता जनता तक पहुंचाने का काम कर रही है।

जिला अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार अल्पसंख्यक को विकास के प्रति संकल्पित है।उन्होंने अपने संबोधन में यह भी कहा कि सरकार ने जिस तरह से बिहार में उद्योग लगाने के लिए बड़े-बड़े उद्योगपतियों से विचार -विमर्श कर रही है,ऐसे में आने वाले समय में निश्चय ही बिहार में बड़े पैमाने पर विकास होगा, और बेरोजगारी में कमी आएगी।

जिला अध्यक्ष श्री राजू ने समारोह में तकनीकी प्रकोष्ठ का गठन तकनीक से जुड़े लोगों को पार्टी से जोड़ने का निर्देश दिया। इस अवसर पर तकनीकी प्रकाश के प्रदेश अध्यक्ष रामचरित्र प्रसाद को कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हैं उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

मंच का संचालन इंजीनियर प्रभास रंजन ने किया। सम्मान समारोह में पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ विशाल सिंह राठौड़, जिला अध्यक्ष कुसुम देवी प्रदेश उपाध्यक्ष चांदनी सिंह सहित बड़े पैमाने पर जदयू पदाधिकारी में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें