आज का पंचांग
दिनांक 12/01/2025 रविवार ,
पौष शुक्लपक्ष चतुर्दशी
सुबह 05:03 उपरांत पूर्णिमा
नक्षत्र मृगशिरा
दोपहर 11:24 उपरांत आद्रा
विक्रम सम्वत :2081
चन्द्र राशि मिथुन
सूर्योदय 06:38 सुबह,
सूर्यास्त :05:18 संध्या,
चंद्रोदय :03:36 दोपहर
चंद्रास्त :06:10 सुबह (13 जनवरी 25)
ऋतू : शरद
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
उद्देग 06:38 सुबह 07:58 सुबह,
चर 07:58 सुबह 09:18 सुबह
लाभ 09:18 सुबह 10:38 सुबह
अमृत 10:38 सुबह 11:58 सुबह
काल 11:58 सुबह 01:18 दोपहर
लाभ 01:18 दोपहर 02:38 दोपहर
अमृत 02:38 दोपहर 03:58 संध्या
काल 03:58 संध्या 05:18 संध्या
लगन : धनु
सुबह 06:46 उपरांत धनु लगन
राहुकाल
दोपहर 03:58 से 05:18 दोपहर
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:35 से 12:18 दोपहर
दिशाशूल पच्छिम
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले दर्पण में चेहरा देखकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पठन-पाठन व लेखन आदि में मन लगेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त हो सकता है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्रों के साथ मजोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।
लकी नंबर 5 लकी कलर फिरोजा

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। बाहर जाने का मन बनेगा। परिवार के साथ जीवन सुखमय गुजरेगा।
लकी नंबर 7 लकी कलर संतरी

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
अपेक्षित कार्यों में बाधा होगी। तनाव रहेगा। किसी अपरिचित पर अतिविश्वास हानि का कारण बनेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी। शोक समाचार मिल सकता है। पुराना रोग परेशानी का कारण रहेगा। व्यय होगा।
लकी नंबर 6 लकी कलर हरा

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
अपेक्षित कार्यों में विलंब होने से तनाव रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। कीमती वस्तुएं गुम हो सकती हैं। जल्दबाजी व लापरवाही न करें। लाभ में कमी रहेगी। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। कर्ज लेना पड़ सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।
लकी नंबर 8 लकी कलर सफेद

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है। यात्रा लाभदायक रहेगी। आय में वृद्धि होगी। भाइयों का सहयोग आत्मशांति देगा। शत्रु पस्त होंगे। नौकरी में अधिकारी आप पर ध्यान देंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। व्यापार वृद्धि के लिए प्रयास हो सकते हैं।
लकी नंबर 4 लकी कलर गुलाबी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। वरिष्ठजनों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। भाग्य अनुकूल है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस हो सकती है।
लकी नंबर 3 लकी कलर फिरोजा

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी न करें। जीवनसाथी से तनाव रह सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी अन्य व्यक्ति के उकसावे में न आएं। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। झंझटों से दूर रहें। निवेश करने का सही समय नहीं है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।
लकी नंबर 2 लकी कलर बैंगनी

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। प्रमाद न करें। तीर्थदर्शन सुलभ हो सकते हैं। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। नौकरी में तनाव रहेगा। कार्यभार बढ़ सकता है। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
लकी नंबर 8 लकी कलर भुरा

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। व्यापार वृद्धि के लिए योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। लाभ में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा।
लकी नंबर 7 लकी कलर लाल

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
भेंट व उपहार की प्राप्ति से मान बढ़ेगा। बेरोजगारी दूर होने के योग हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। जल्दबाजी न करें। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें। बड़ा काम करने का मन बनेगा।
लकी नंबर 4 लकी कलर पिला

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
संपत्ति के कार्य लाभप्रद रहेंगे। कोई बड़ा कार्य हो सकता है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। लापरवाही से कोई भी कार्य न करें। चोट व दुर्घटना का भय है।
लकी नंबर 6 लकी कलर भुरा

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। कार्यों में गति आएगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।
लकी नंबर 2 लकी कलर आसमानी

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

0Shares

Chhapra: भारतीय जनता पार्टी ने सारण जिला में अपने मंडल अध्यक्षों की घोषणा शुरू कर दी है।  इस निमित्त रिबिलगंज सदर मंडल में डिलियारहिमपुर पंचायत के आर एन सिंह कॉलेज में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र सिंह चौहान को रिविलगंज सदर मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसकी घोषणा भाजपा जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह के द्वारा की गई।

धर्मेंद्र सिंह चौहान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष, जिला मीडिया प्रभारी, जिला प्रवक्ता आदि विभिन्न दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। विद्यार्थी परिषद के बाद 1996 से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले धर्मेन्द्र चौहान पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता रहे हैं, उन्होंने हर दायित्व को पूरी ईमानदारी और कर्मठता के साथ निर्वहन किया है।  

उनके मनोनयन पर जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि धर्मेंद्र सिंह चौहान को रिविलगज सदर मंडल का अध्यक्ष बनने से पार्टी पहले से और मजबूत होगी। पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, रमेश प्रसाद, रामदयाल शर्मा, प्रचार्य अरुण कुमार सिंह,एवं महामंत्री विवेक कुमार सिंह, शत्रुघन भक्त, द्वारा माला पहनाकर सम्मानित किया गया। 

अपने मनोनयन पर धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता हूं जो भी दायित्व मुझे पार्टी के द्वारा दिया उसे निष्ठा से निर्वहन करुंगा एवं पार्टी के मजबूती के लिए स्तर पर कार्य करूंगा। प्रदेश अध्यक्ष, सारण सांसद राजीव प्रताप रूड़ी, विधायक डॉ सीएन गुप्ता सहित सभी जिला पदाधिकारियों का आभारी हूं इस दायित्व के लिए। 

धर्मेंद्र चौहान के मनोनयन पर  रिविलगंज के नेताओं में हर्ष की लहर है।  

0Shares

Chhapra: संवैधानिक मान्यता और शास्त्रिय भाषा के रूप में भोजपुरी की दावेदारी विषयक परिचर्चा के साथ रविवार को भोजपुरी समागम 2024 का औपचारिक समापन हुआ।

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्मस्थली सिताब दियारा के लाला टोला स्थिति जेपी ट्रस्ट में आयोजित समागम के अंतिम सत्र को संबोधित करते हुए छपरा विधायक डा. सीएन गुप्ता ने कहा कि भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने का प्रस्ताव सदन में पारित कर बिहार सरकार ने केन्द्र को भेज दिया है। देश के विभिन्न भोजपुरिया प्रदेश से इस समागम में आये प्रतिनिधियों के भाषाई भावना के साथ वे खड़े हैं। विधान पार्षद डा. वीरेन्द्र नारायण यादव ने कहा कि भोजपुरी की बात मैं सदा करता रहा हूं। भोजपुरी की मान्यता के प्रस्ताव को दूबारा केन्द्र को भेजवाने के प्रयास में लगा हूं।

इसके पूर्व मुजफ्फरपुर विश्वविद्यालय के भोजपुरी विभागाध्यक्ष डा. जयकांत सिंह जय ने कहा कि 1959 के 4 फरवरी से चल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि बाजारवाद के इस दौर में देश की आर्थिक उन्नति भोजपुरी के बिना नहीं हो सकता। 22-23 करोड़ भोजपुरिया भाषी और संसद के 50 प्रतिशत सांसद की भाषा भोजपुरी के मान्यता में अवरोधक तत्वों का हमें डट कर मुकाबला करने की जरूरत है। भोजपुरी का सबकुछ लय में है लेकिन भोजपुरिया राजनीतिज्ञ बेलय हैं।

विषय प्रवेश कराते हुए अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डा. ब्रजभूषण मिश्रा ने भोजपुरी भाषा के मान्यता और विकास में बाधक तत्वों की चर्चा करते हुए कह भाषा अस्मिता बोध पर बल दिया।

समागम के मुख्य संयोजक पृथ्वी राज सिंह ने भोजपुरी भाषा के पुरातन साहित्य की चर्चा करते हुए शोध और अध्ययन की जरूरत पर बल दिया। अध्यक्षता शिवजी पांडेय और संचालन भंवर निगम ने किया।

इसके पूर्व के साहित्यक सत्र का विषय था भोजपुरिया क्षेत्र में खेती-किसानी और अद्यौगिक उन्नति जलवायु परिवर्तन के प्रभाव। इस सत्र को संबोधित करते हुए बलिया विश्वविद्यालय के कुलपति डा. संजीत कुमार गुप्ता ने कहा कि भोजपुरी क्षेत्र के विकास में जलवायु परिवर्तन के बड़े खतरे हैं। खेती-किसानी और पशुपालन पर इसका व्यापक प्रभाव है। स्वतंत्रता आंदोलन का लड़ाकू भोजपुरिया क्षेत्र अगर अबतक अविकसित है तो इसका कारण है यहां के लोगों का अक्खड़पन और कार्यसंस्कृति के प्रति गैर जिम्मेदार होना। आई आई टी कानपुर के डा. शिवशंकर राय ने जलवायु परिवर्तन से जुड़े जैविक विकास पर विस्तार से अपनी बातें रखी। एस म एस कालेज, सहरसा के प्राचार्य डा. अशोक कुमार सिंह ने भी अपनी तर्कपूर्ण बातें रखी। पत्रकार मोहन सिंह ने विषय प्रवेश कराया। अध्यक्षता पूर्व जिला पार्षद कन्हैया सिंह ने किया और संचालन ब्रजेश सिंह ने की।

0Shares

रिविलगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिविलगंज का प्रखंड प्रमुख डॉ राहुल राज ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले गोदना सेमरिया नहान मेला के मद्देनजर जायजा लिया।

इस दौरान मौके उपस्थित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार गुप्ता से स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उसके बाद प्रमुख डॉ राहुल राज ने ओपीडी कक्ष, इमरजेंसी कक्ष की साफ सफाई, एक्सरे, लैब, दावा की उपलब्धता, प्रसव वार्ड आदि व्यस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत की और हाल-चाल जाना और सुविधाओ के बारे में जानकारी ली। इमरजेंसी वार्ड में शौचालय की व्यवस्था नहीं होने की बात आने पर उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राकेश गुप्ता से शौचालय वार्ड में बनाने की बात कहीं।

इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मेलार्थियों व श्रद्धालुओं को किसी प्रकार का दिक्कत न हो इसलिए प्राथमिक उपचार लिए सेमरिया श्रीनाथ बाबा सरयू घाट व महर्षि गौतम ऋषि मंदिर के पास मेडिकल टीम लगाया गया है।

इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एंबुलेंस व स्वास्थ्य कर्मी स्वास्थ्य कर्मी पूरी तरह मुस्तैद है। मौके पर पार्षद जय प्रकाश चौधरी, बीसीएम रितु कुमारी, लैब टेक्नीशियन सहाय,समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

0Shares

रिविलगंज। नगर पंचायत रिविलगंज क्षेत्र के सेमरिया पहिया ढाला स्थित मैदान में महिला और पुरुष पहलवानों के बीच दंगल (कुश्ती) प्रतियोगिता का हुआ आयोजन किया गया।

दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजद नेता सुधांशु रंजन, रिविलगंज प्रखंड प्रमुख डॉ राहुल राज, रामायण सिंह जीवनदानी, पहलवान शिवबदन यादव, पार्षद किशोर सिंह पप्पू, पूर्व पार्षद शंकर राय, कामेश्वर राय उर्फ बहरान राय, सुनील राय, सत्य प्रकाश यादव उर्फ सोनू राय, रमेश राय, मुखिया नागेंद्र राम, सुधांशु यादव ने संयुक्त रूप से विधिवत फीताकाट कर व पहलवानों से हाथ मिलाकर किया।

इस दौरान मुख्य अतिथि राजद नेता सुधांशु रंजन ने कहा कि दंगल कुश्ती भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है और इसके संरक्षण की आवश्यकता है।

वही रिविलगंज प्रखंड प्रमुख डॉ राहुल राज ने कहा कि कुश्ती दंगल संस्कृति से जुड़ा हुआ है, जो विलुप्त होता जा रहा है,उसे पुर्नजीवित करके आयोजकों ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने पहलवानों का उत्साह बढ़ाया और कहा इस तरह के आयोजन से आपसी भाईचारा और सौहार्द की भावना बढ़ती है। दंगल प्रतियोगिता में छपरा, आरा, बॉक्सर, गाजीपुर, बनारस, गोरखपुर, अयोध्या,देवरिया, गोपालगंज,बेगूसराय, गया रोहतास, पटना, दिल्ली, हरियाणा मध्य प्रदेश आदि प्रदेशों के महिला-पुरुष पहलवानों ने भाग लिया।

सबसे पहले उत्तर प्रदेश व बिहार के पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबका गुरु हुआ।जिसमें बिहार के पहलवान ने उत्तर प्रदेश के पहलवान को पटखनी देकर जीत दर्ज की। वही छपरा के महिला पहलवान व गाजीपुर के महिला पहलवान के बीच मुकाबला शुरू हुआ, जिसमें छपरा के महिला पहलवान ने गाजीपुर के महिला पहलवान को पटखनी देकर जीत दर्ज की। जिसके बाद दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से पहलवानों का उत्साह बढ़ाया।आयोजकों ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में कामेश्वर राय उर्फ बहरान राय,सत्य प्रकाश यादव उर्फ सोनू राय,सुनील राय,रमेश राय,गणेश राय उर्फ विधायक जी, राधे श्याम यादव,रंजीत यादव,संजय यादव, अनिल यादव, सुधांशु यादव, दीपक यादव, मुकेश यादव, शकर राय, तरुण यादव,साजू गोस्वामी आदि लोग सक्रिय रहे।

वही इस दंगल प्रतियोगिता में विजयी पहलवानों को पुरस्कृत किया गया. वहीं हारे पहलवानों की भी हौसला अफजाई की गई. दंगल देखने के लिए दूर-दराज के कई गांवों से भारी संख्या में लोग उपस्थित हुए.खबर लिखे जाने तक प्रतियोगिता देर शाम तक शुरू रहा।

0Shares

Chhapra: मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत गुरुवार को छपरा विधानसभा क्षेत्र के रिविलगंज प्रखंड अंतर्गत दिलियारहीमपुर पंचायत के जैल शहर वार्ड नंबर 3 में रिविलगंज प्रखंड प्रमुख सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा बिहार डॉ० राहुल राज ने पी० सी० सी० सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। 

जिसके लिए लगभग 5 लाख 40 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। विगत दिनों में आमजन की असुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रखंड प्रमुख डॉ० राहुल राज द्वारा 15वीं वित्त योजना के तहत उन सभी सड़क मार्गों की सूची सौंपी थी। जिसका आमजन के लिए आवागमन में सुविधा की दृष्टि से निर्माण अति आवश्यक है।

डॉ० राहुल राज ने बताया कि आज उन्हीं सड़क मार्गों में से कुछ मार्गों का शिलान्यास किया गया है। इन सड़कों के निर्माण कार्य के पूरा होने से जल्द ही ग्रामवासियों को आवागमन में जितनी भी बाधाओं का सामना करना पड़ा रहा था, वे सारी मिट जायेंगी। सड़क मार्गों के निर्माण पर टिप्पणी करते प्रखंड प्रमुख ने कहा कि शहरी एवं ग्रामीण योजनाओं के तहत आने वाले अन्य मार्गों के निर्माण कार्य को भी जल्द से जल्द शुरू किया जायेगा। सारण के विभिन्न क्षेत्रों में पक्की सड़कों के निर्माण से कनेक्टिविटी बेहतर होगी एवं बारिश के समय में क्षेत्रवासियों को आवागमन में जितनी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, उन सबसे भी छुटकारा मिलेगा।

इस अवसर पर मौजूद ग्रामीणों में भी उत्साह देखने को मिला। मौजूद क्षेत्रवासियों ने बताया कि गांव में पक्की सड़क के बनने से सभी लोगों को अत्यधिक सुविधा मिलेगी। सड़कों के निर्माण के लिए ग्रामवासियों ने प्रखंड प्रमुख डॉ० राहुल राज को धन्यवाद दिया।

मौके पर प्रखंड प्रमुख समेत पंचायत समिति सदस्या बबीता देवी, बीडीसी प्रतिनिधि समाजसेवी विनोद सिंह, एसडीएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य अरुण सिंह, सोनू सिंह, मनोज सिंह, राजकुमार एवं पंचायत के सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

0Shares

प्रखंड प्रमुख डॉ राहुल राज ने मोहब्बत परसा पंचायत में छठ घाट निर्माण कार्य का किया शिलान्यास 

chhapra : आगामी महापर्व छठ पूजा को लेकर विभिन्न स्थानों पर जोर-शोर के साथ तैयारियाँ चल रही हैं, जिसके अंतर्गत रिविलगंज प्रखंड प्रमुख सह सदस्य, प्रदेश कार्यसमिति, भाजपा (बिहार), डॉ० राहुल राज ने अपने करकमलों द्वारा सारण जिले के अंतर्गत रिविलगंज प्रखंड के मोहब्बत परसा पंचायत में छठ घाट निर्माण हेतु शिलान्यास फीता काटकर किया।

डॉ० राहुल राज ने छठ घाट निर्माण में अपना महवपूर्ण परिश्रमी योगदान देने वाले सभी कर्मियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका यह योगदान सराहनीय रहेगा। यह छठ पूजा के प्रति उनकी सहृदय सच्ची आस्था और श्रद्धा भाव ही है, जो इस कार्य के प्रति उन्हें कर्मठ व सक्षम बनाते हैं। उपस्थित लोगों से वहाँ पर आने वाले छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं की संख्या के बारे में पूछने पर लोगों ने बताया कि यहाँ इस महापर्व के दौरान लगभग हजारों की संख्या में श्रद्धालु आकर पूजा पाठ करते हैं, इसके अलावा क्षेत्र के अन्य घाटों पर भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है।

डॉ० राहुल राज ने लोगो को यह भी निर्देश दिया कि आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर छठ व्रतियों को अपेक्षित सुविधा प्रदान किया जाए, पानी की गहराई को ध्यान में रखते हुए बैरिकेटिंग की व्यवस्था भी की जाए तथा भीड़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए उसके लिए पुख्ते इंतजाम किये जाए ताकि पूजा संबंधित सभी कार्य शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो सके। प्रखंड प्रमुख ने होने वाले छठ घाट निर्माण के सभी सेवाकर्मियों को सहृदय धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस दौरान मौके पर रिविलगंज प्रखंड प्रमुख डॉ० राहुल राज, मुखिया प्रतिनिधि बुलबुल मिश्रा , पूर्व मुखिया, गणेश मिश्रा, धीरेंद्र मिश्रा, श्रीधर तिवारी, लव कुमार, बीडीसी प्रतिनिधि चंदन कुमार, अमित सिंह आकाश सिंह
एवं सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहें।।

0Shares

Chhapra: जिले के रिवीलगंज में मूर्ति विसर्जन को लेकर विधि व्यवस्था का जायजा लेने सारण के जिलाधिकारी अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक डा कुमार आशीष रिवीलगंज पहुंचे।

दोनों अधिकारियों ने द्वारा रिवीलगंज थाना अंतर्गत महावीरी अखाड़ा जुलूस शोभा यात्रा में विधि व्यवस्था संधारण के दृष्टिगत गौतम स्थान, घाटों एवं अन्य संवेदनशील जगहों का निरीक्षण किया।

साथ ही पदाधिकारियों को पूरे मुस्तैदी के साथ विधि व्यवस्था को संभालने के निर्देश दिए। ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना घटे।

इस क्रम में पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा उचित दिशा निर्देश दिए गए तथा आम जनों से शांति एवं सौहार्दपूर्ण जुलूस सम्पन्न कराने की अपील की गई।

#SaranPolice #BiharPolice

0Shares

Chhapra: दिनों दिन बाढ़ की विभीषिका को बढ़ते तथा इसके कारण आमजन को हो रहे कष्ट को देखते हुए प्रमुख ने बाढ़ पीड़ितो को सूखा राहत सामग्री बांटी।

सारण में रिविलगंज प्रखंड अंतर्गत नदियां ख़तरे के निशान से ऊपर बह रही है। जिससे गांवों में बाढ़ का पानी जाने से लोग बेघर हो गए हैं। वहीं शासन प्रशासन की ओर से बाढ़ पीड़ितों को अलग स्थानों में रूकने की जगह निर्धारित की गई थी जिसमें लोगों के रूकने की सम्पूर्ण व्यवस्था कराई गई है, लगातार सूखा राहत सामग्री वितरण की जा रही है।

राहत सामग्री के अंतर्गत चूड़ा, मिठ्ठा इत्यादि एवं पानी की बोतल इत्यादि सामिल है। कई लोग को तो बेघर होने के बाद सड़कों पर आ गए हैं, तथा उनके साथ साथ उनके मवेशी की स्थिति भी अत्यंत दैनीय हो गई है, जो कि उनके लिए जेविकोपार्जन का साधन है।

इस विपरीत परिस्थिति में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए प्रखंड प्रमुख डॉ० राहुल राज ने सूखा राशन बाढ़ पीड़ितों को वितरण किया है। पीड़ित सड़को पर टीन टप्पर डालकर रहने को मजबूर हैं, जिसमे प्रखंड प्रमुख द्वारा बाढ़ पीड़ितो को राहत सामग्री बांट एकता की मिसाल पेश की है।

डॉ० राहुल राज पूर्वकाल से ही समाज सेवा के लिए तत्पर रहे हैं। आपको बता दें की लगातार नदियों का जलस्तर घटने की संभावना बताई जा रही है।

इस मौके पर प्रखंड प्रमुख डॉ० राहुल राज के साथ पंचायत समिति सदस्य शिव जी मांझी, अमित सिंह, आकाश सिंह, सर्वर हसन, रमजान मियां, मोहम्मद गोरख इत्यादि दर्जनों लोग शामिल थें।।

0Shares

Chhapra: आगामी महापर्व छठ पूजा को लेकर विभिन्न स्थानों पर जोर-शोर के साथ तैयारियाँ चल रही हैं, जिसके अंतर्गत रिविलगंज प्रखंड प्रमुख सह सदस्य, प्रदेश कार्यसमिति, भाजपा (बिहार), डॉ० राहुल राज ने अपने करकमलों द्वारा सारण जिले के अंतर्गत रिविलगंज प्रखंड के खैरवाड़ पंचायत के वार्ड संख्या 14, खैरवाड़ मठिया में छठ घाट निर्माण हेतु शिलान्यास फीता काटकर किया।

डॉ० राहुल राज ने छठ घाट निर्माण में अपना महवपूर्ण परिश्रमी योगदान देने वाले सभी कर्मियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका यह योगदान सराहनीय रहेगा। यह छठ पूजा के प्रति उनकी सहृदय सच्ची आस्था और श्रद्धा भाव ही है, जो इस कार्य के प्रति उन्हें कर्मठ व सक्षम बनाते हैं।

उपस्थित लोगों से वहाँ पर आने वाले छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं की संख्या के बारे में पूछने पर लोगों ने बताया कि यहाँ इस महापर्व के दौरान लगभग हजारों की संख्या में श्रद्धालु आकर पूजा पाठ करते हैं, इसके अलावा क्षेत्र के अन्य घाटों पर भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है।

डॉ० राहुल राज ने लोगो को यह भी निर्देश दिया कि आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर छठ व्रतियों को अपेक्षित सुविधा प्रदान किया जाए, पानी की गहराई को ध्यान में रखते हुए बैरिकेटिंग की व्यवस्था भी की जाए तथा भीड़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए उसके लिए पुख्ते इंतजाम किये जाए ताकि पूजा संबंधित सभी कार्य शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो सके।

प्रखंड प्रमुख ने होने वाले छठ घाट निर्माण के सभी सेवाकर्मियों को सहृदय धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस दौरान मौके पर रिविलगंज प्रखंड प्रमुख डॉ० राहुल राज, शिवजी मांझी बी० डी० सी० सदस्य, अनिता देवी बी० डी० सी०, मुन्ना सिंह मुखिया प्रतिनिधि, चंदन साह, डुगडुग बाबा, मंटू यादव, संतोष यादव, अमित यादव, धीरज यादव, बिट्टू यादव, सत्येंद्र, अंकित सिंह, प्रकाश सिंह, अनिकेत कुमार, शुभम यादव, पंचायत समिति सदस्य समेत कई अन्य ग्रामीण सहयोगी सदस्यगण मौजूद रहे।।

0Shares

Chhapra: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने रिविलगंज प्रखंड में चबूतरे और नाले का शिलान्यास किया। स्वास्थ्य मंत्री द्वारा इसके शिलान्यास किए जाने से मुकरेडा ग्राम के सभी ग्रामवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई तथा सभी ने इसकी खूब सराहना की।

इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बिहार स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार राज्य के प्रत्येक गांव में सड़कों का जाल बिछाती जा रही है। हर गली हर मोहल्ले में पक्की सड़कों का निर्माण हो गया है।

मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अंतर्गत हर घर नल जल योजना के तहत प्रत्येक परिवार को शुद्ध पेयजल, गली-नाली योजना के तहत पक्की सड़क व जल निकासी के लिए नाला का निर्माण युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। अब प्रत्येक नागरिकों को सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सुख सुविधाओं का लाभ अवश्य मिलेगा।

इस दौरान उन्होंने प्रखंड प्रमुख डॉ० राहुल राज के विकास कार्यों की भी खूब सराहना की तथा कहा कि प्रत्येक प्रखंड में डॉ० राहुल राज जैसे प्रमुख का होना अति आवश्यक है जो कि जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।

वही उपस्थित प्रखंड प्रमुख डॉ राहुल राज ने स्वास्थ्य मंत्री का धन्यवाद ज्ञापन किया तथा कहा कि ग्रामीणों को सामूहिक रूप से बैठने के लिए मुकरेड़ा गांव में चबूतरे निर्माण कार्य का शिलान्यास एवं औली गाव में नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास 15वी वित आयोग के राशि से किया गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि रिविलगंज प्रखंड के प्रत्येक पंचायत में विकास की कार्यों में तेजी लाई जाएगी और सभी बाधित कार्यों को जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों से भी अपील किया कि विकास कार्यों में सहयोगी बन बाधित विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

इस मौके पर मुखिया मनोज कुमार, बी० डी० सी० शिवजी मांझी, प्रमोद सिंह, मुकेश सिंह, अमित सिंह, मंटू सिंह, पताली सिंह, परमेश्वर राय, गुड्डू सिंह, जितेंद्र महतो, सूरज महतो, हरेंद्र मांझी, सुभाष राम समेत सैकड़ों की संख्या में सहयोगी सदस्यगण उपस्थित रहें।

0Shares

Chhapra: रिविलगंज के प्रखंड प्रमुख डॉ० राहुल राज ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के पैतृक स्थल सिताबदियारा के दक्षिण चक्की पंचायत में सार्वजनिक शेड के निर्माण का शिलान्यास किया।

सर्वप्रथम इस संबंध में प्रखंड प्रमुख डॉ० राहुल राज ने बताया कि प्रधानमंत्री की 15वीं वित्त आयोग की राशि से प्रत्येक पंचायत में इस तरह के सार्वजनिक शेड का निर्माण ग्रामीणों के सामूहिक बैठने की व्यवस्था हेतु किया जाना है। प्रत्येक पंचायत में इस तरह के शेड का निर्माण होगा, जो लोगों के लिए उपयोगी साबित होगा।

उन्होंने कहा कि इस दृष्टिकोण से इस काम की शुरुआत लोकनायक जयप्रकाश नारायण की धरती से किया गया है ताकि पंचायत के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ मिले और लोगों के लिए एक सामूहिक चौपाल की व्यवस्था की जा सके, साथ ही आस पास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का निर्देश भी दिया ताकि लोग बीमारियों से ग्रसित न हो।

डॉ० राहुल राज काफी लंबे समय से ही क्षेत्रवासियों के हित में कार्य करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे। उनका कहना है कि सरकार की योजनाओं से जुड़े सभी लाभ एक-एक ग्रामीणों तक पहुंचना चाहिए। शेड निर्माण के शिलान्यास से स्थानीय ग्रामीणों में जहां अत्यंत खुशी का माहौल देखा गया, वहीं महिलाओं ने भी इसे सर्वथा उपयोगी बताया है।

इस मौके पर प्रखंड प्रमुख डॉ० राहुल राज के साथ अजीत सिंह मुखिया, शिव जी मांझी, विनय सिंह, नथुनी सिंह, करण सिंह समेत कई अन्य सहयोगी गणमान्य सदस्यगण उपस्थित रहें।।

0Shares