सहरसा; शहर मे जाम की समस्या समाधान को लेकर आगामी दीपावली और छठ पर्व में शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ व्यवस्थित और जामरहित बनाने के लिए एसपी लिपि सिंह द्वारा 20 पुलिस जवान की प्रतिनियुक्ति यातायात थाना में की गई है। जिनकी जिम्मेवारी आगामी दीपावली और छठ पर्व में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने की होगी।
यातायात थाना अध्यक्ष नागेंद्र राम ने बताया कि आगामी आयोजित होने वाले पर्व-त्योहार के दौरान शहरी क्षेत्र को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए पुलिस जवान मिला है।पुलिसकर्मी की मांग की गई थी। जिस पर एसपी द्वारा संज्ञान लिया गया।अब 20 नए पुलिस जवान की प्रतिनियुक्ति यातायात थाना में की गई है।जिससे यातायात थाना को पर्याप्त सुरक्षा बल उपलब्ध हो गया है। जिन्हें पर्व त्योहार में विभिन्न चौक चौराहे पर नियुक्त किया जाएगा। सड़क पर जाम नहीं लगने दिया जाएगा।उन्होंने लोगों से अपील भी किया कि अधिक देर तक बाजार की प्रमुख सड़क पर अपनी गाड़ी को अनियंत्रित खड़े नहीं रखें।