Patna: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की निधन की खबर के बाद सभी शोक में है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी समेत प्रदेश के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है.
मुख्यमंत्री ने अपने सन्देश में कहा है कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन दुःखद। देश ने सबसे बड़े राजनीतिक शख्सियत, प्रखर वक्ता, लेखक, चिंतक, अभिभावक एवं करिश्माई व्यक्तित्व को खो दिया। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन दुःखद। देश ने सबसे बड़े राजनीतिक शख्सियत, प्रखर वक्ता, लेखक, चिंतक, अभिभावक एवं करिश्माई व्यक्तित्व को खो दिया। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
मुख्यमंत्री ने अपने सन्देश में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के रूप में देश ने सांसे बड़े राजनीतिक शख्सियत के साथ ही प्रखर वक्ता, कवि, लेखक, चिन्तक, विचारक और करिष्माई व्यक्तित्व को खो दिया है. अटल बिहारी वाजपेयी ने उच्च राजनीतिक मूल्यों एवं आदर्षाें की बदौलत सार्वजनिक जीवन में उच्चस्थ शिखर को प्राप्त किया. उन्होंने अपने
व्यक्तित्व की बदौलत राजनीतिक सीमाओं के परे सभी विचारधारा की राजनीतिक दलों का
आदर एवं सम्मान प्राप्त किया. अटल जी में सभी विचारधारा के लोगों को साथ लेकर चलने की अद्भुत क्षमता थी. उन्होंने अपने जीवन में लोकतान्त्रिक मूल्यों को सर्वोपरि रखा.उनके नेतृत्व में देश का चहुमुखी विकास हुआ तथा विश्व पटल पर एक सशक्त राष्टं के रूप में अपनी छवि स्थपित की। उन्होंने हमेशा साम्प्रदायिक सौहार्द एवं सामाजिक सद्भाव
के मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी.मुख्यमंत्री ने अटल जी के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते हुए कहा है कि उन्हें सदैव अटल जी का स्नेह एवं मार्गदर्षन प्राप्त होता रहा तथा उनसे सार्वजनिक जीवन में काफी कुछ
सीखने को मिला.#AtalBihariVajpayee https://t.co/KhJvuTVaar
— Nitish Kumar (@NitishKumar) August 16, 2018
वही उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर अपनी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने लिखा कि आवाज़ का जादूगर हमेशा हमेशा के लिए सो गया ।मेरी विनम्र श्रद्धाअंजलि।
आवाज़ का जादूगर हमेशा हमेशा के लिए सो गया ।मेरी विनम्र श्रद्धाअंजलि ।
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) August 16, 2018
विधान सभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डे, सांसद राजीव प्रताप रूडी समेत सभी नेताओं ने शोक व्यक्त किया है.
Deeply saddened on the demise of stalwart of Indian politics & a father figure to all of us, Sh. #AtalBihariVajpayee Ji.
He has left a big void in Indian politics which future generations will keep on struggling to fill, for the ages to come! we will miss him. RIP
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 16, 2018
देश को प्रगति की नई राह दिखाने वाले युग पुरुष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी अब हमारे बीच नहीं रहे!
नम आँखों और भावुक हृदय से उन्हें श्रद्धा सुमन समर्पित!#AtalBihariVaajpayee pic.twitter.com/byzYvtu33n— Rajiv Pratap Rudy (@RajivPratapRudy) August 16, 2018
हम सभी देशवासियों को विश्वास नहीं हो रहा है की हमारे परम श्रद्धेय अटल जी हमारे बीच नहीं रहे।
दुख की इस घड़ी में समूचा हिंदुस्तान मर्माहित है ।प्रभु दिवंगत आत्मा को अपने बग़ल में जगह दे ..ॐ शांति pic.twitter.com/9b67dvV2GE
— Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) August 16, 2018
महान युग प्रवर्तक, हमारे पथ प्रदर्शक हम सभी के श्रद्धेय अटल जी हमारे बीच नहीं रहे। विनम्र श्रद्धांजलि || नमन pic.twitter.com/ZvXY45UTTk
— Mangal Pandey (@mangalpandeybjp) August 16, 2018
नमन pic.twitter.com/7BsgJkNLNK
— shailendra sengar (@ssengarbjp) August 16, 2018
मेरा सौभाग्य रहा कि अटल जी के साथ बचपन से जुड़ने का अवसर मिला। उनकी प्रेरणा, मार्गदर्शन और देश के विकास के बारे में उनके द्वारा दिखाए मार्ग सदैव जीवन का सम्बल रहेंगे। देश के इस महान सपूत को मेरा प्रणाम और श्रद्धांजलि।
श्रद्धेय अटल जी अमर रहें।— Ravi Shankar Prasad (@rsprasad) August 16, 2018
देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन बेहद दुःख भरी खबर है। उनके निधन से देश में एक खास राजनैतिक युग का अंत हो गया। ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे ।#RIPAtalBihariVaajpayee Ji. pic.twitter.com/z60Sj4m0BR
— Upendra Kushwaha (@UpendraRLSP) August 16, 2018