Breaking News

अक्षय कुमार और अनीस बज्मी फिर आएंगे साथ, निर्देशक ने लगाई मुहर

CT Bihar Desk
2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और मशहूर निर्देशक अनीस बज्मी की जोड़ी एक बार फिर सुर्खियों में है। दोनों ने अतीत में ‘सिंह इज़ किंग’, ‘वेलकम’ और ‘थैंक यू’ जैसी सुपरहिट फिल्में देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। अब करीब 15 साल बाद यह हिट जोड़ी दोबारा साथ काम करने जा रही है, जिसकी पुष्टि खुद अनीस बज्मी ने की है।

SHAILFORD
विज्ञापन

स्क्रिप्ट लगभग तैयार, जल्द शुरू हो सकती है शूटिंग

एक बातचीत के दौरान अनीस बज्मी ने बताया, “यह एक कॉमेडी फिल्म होगी। मैं फिलहाल इसकी स्क्रिप्ट पर काम कर रहा हूं, जो लगभग पूरी हो चुकी है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो हम जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करेंगे।” काफी समय से यह चर्चा भी थी कि अक्षय कुमार और अनीस बज्मी साथ मिलकर तेलुगु एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘संक्रांतिकी वास्तुनम’ के हिंदी रीमेक पर काम कर सकते हैं। हालांकि, इस सवाल पर अनीस ने कोई साफ जानकारी देने से परहेज किया।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

अक्षय के साथ रिश्ते पर बोले अनीस

अनीस बज्मी ने अक्षय कुमार के साथ अपने लंबे प्रोफेशनल रिश्ते को लेकर कहा, “हमारे बीच आपसी प्यार और सम्मान है। जब मैंने उन्हें इस फिल्म का आइडिया सुनाया तो वह बहुत खुश हुए।” बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग 2026 में शुरू हो सकती है।गौरतलब है कि दोनों ने आखिरी बार साल 2011 में फिल्म ‘थैंक यू’ में साथ काम किया था।

अक्षय कुमार के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार आने वाले समय में ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘भूत बंगला’, ‘हेरा फेरी 3’ और ‘हैवान’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं, जिससे उनके फैंस को जबरदस्त एंटरटेनमेंट मिलने की उम्मीद है।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें