⚡
Breaking News

वार्ड 35 में जर्जर सड़क और जलजमाव की समस्या के निराकरण के लिए महापौर और नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

1 Min Read

Chhapra: छपरा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 35 में जर्जर सड़क एवं जलजमाव की समस्या को लेकर महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता एवं नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से स्थल का निरीक्षण किया।

SHAILFORD
विज्ञापन

स्थानीय लोगों एवं राहगीरों को आवागमन में हो रही परेशानी को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने मौके पर स्थिति का जायजा लिया और तत्काल राहत के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

j alankar
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सड़क की जर्जर स्थिति एवं जलजमाव के कारण उत्पन्न हो रही समस्याओं की जानकारी ली गई। आमजन को आवागमन में हो रही कठिनाई से तत्काल राहत दिलाने के उद्देश्य से संबंधित स्थल पर प्राथमिकता के आधार पर ईंट सोलिंग का कार्य कराया गया।

DOON
विज्ञापन

वहीं, जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर संबंधित तकनीकी टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने समस्या के समाधान के लिए आवश्यक तकनीकी कार्रवाई करने तथा जल निकासी व्यवस्था को सुचारू बनाने पर जोर दिया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों को तत्काल राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान होने से क्षेत्र में आवागमन व्यवस्था बेहतर होने की संभावना है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕