Chhapra: भारतीय जनता पार्टी सारण के तत्वावधान में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर फोरलेन स्थित अटल सभागार, भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह ने की।
कार्यक्रम का उद्घाटन सोनपुर विधायक विनय कुमार सिंह, छपरा विधायक छोटी कुमारी, जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह तथा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, वेद प्रकाश उपाध्याय और रामदयाल शर्मा ने संयुक्त रूप से भारत माता के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सोनपुर विधायक विनय कुमार सिंह ने कहा कि भारत सरकार प्रत्येक वर्ष 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाती है। यह दिवस 1947 में भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान विस्थापित हुए लाखों लोगों के अकल्पनीय दर्द, संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है। साथ ही यह देश की एकता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश देता है।
छपरा विधायक छोटी कुमारी ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर 1947 के ऐतिहासिक विभाजन के दौरान हुए विस्थापन और हिंसा में जान गंवाने वाले तथा प्रभावित हुए प्रत्येक व्यक्ति के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की जाती है।
भाजपा जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि यह दिवस हमें सीख देता है कि समाज में नफरत, भेदभाव और विभाजनकारी ताकतों के जहर को समाप्त कर आपसी भाईचारा, एकता और अखंडता को सर्वोपरि रखा जाए।
कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौन जुलूस निकाला। कार्यक्रम का संचालन पूर्व एमएलसी प्रत्याशी डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. सी.एन. गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, वेद प्रकाश उपाध्याय, रामदयाल शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार सिंह, महामंत्री विवेक कुमार सिंह, श्रीनिवास सिंह, प्रधान प्रवक्ता अधिवक्ता प्रकाश रंजन नीकू, राजीव कुमार सिंह, कृष्णा राम, शत्रुघ्न भक्त, जीतू कुशवाहा, सत्या सिंह, बलवंत सिंह, धर्मेंद्र चौहान, अभय सिंह, कंचन कुशवाहा, निभा शर्मा, प्रोफेसर कमल किशोर सिंह, भरत मांझी, प्रदीप सौरभ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह जानकारी भाजपा के प्रधान प्रवक्ता अधिवक्ता प्रकाश रंजन नीकू ने दी।



















