⚡
Breaking News

बिहार : वैशाली जिले के राघोपुर में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत, 7 भर्ती

3 Min Read

पटना/वैशाली, 14 अक्टूबर (हि.स.)। बिहार में वैशाली जिले के रघोपुर में मंगलवार देर रात करीब 12 बजे गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की माैत हो गई। इनमें से 07 एक ही परिवार के थें। वैशाली जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने घटना की पुष्टि की है। मृतकों में सभी बच्चे (15 वर्ष से कम) शामिल हैं। नाव में 20 लाेग सवार थे जिसमें 7 लोगों को बचा लिया गया है। 

SHAILFORD
विज्ञापन

वैशाली जिलाधिकारी ने बताया कि अभी तक 13 शवाें काे बरामद कर लिया गया हैं। उन्हाेंने बताया कि, रात सूचना मिली थी कि एक छोटी सी नाव में 20 बच्चे पड़ोस के गांव में भोज खाने के लिए जा रहे थे। इसी क्रम में नाव पलट गई, जिसमें 13 बच्चों की मौत हो गई है। घटना में 7 लोगों को बचाया गया है, सभी को एनएमसीएच भेजा गया है। सभी खतरे से बाहर है।

j alankar
विज्ञापन

लोगों के मुताबिक, राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद गांव के समीप मंगलवार देर रात गंगा नदी में एक नाव असंतुलित होकर पलट गई। नाव में 20 लोग सवार थे। नदी की बीच धारा में अचानक नाव पलटने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते लोग गहरे पानी में गिरने लगे। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और अपने स्तर से लोगों को बचाने की कोशिश शुरू कर दी।

DOON
विज्ञापन

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी नाव हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने साेशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, ”वैशाली के राघोपुर में नाव हादसे में मासूमों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें एवं परिजनों को यह भारी दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। राज्य सरकार की ओर से ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता (अनुग्रह राशि) दी जाएगी। प्रशासन को राहत-बचाव कार्य तेजी से पूरा करने और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने साेशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा- राघोपुर दियारा क्षेत्र में नाव पलटने की दुर्भाग्यपूर्ण दुखद खबर प्राप्त हुई। डूबने वालों में से अधिकांश बच्चे हैं। ईश्वर सबको सुरक्षित रखें। उन्हाेंने स्थानीय लोगों व प्रशासन से वार्ता कर राहत व बचाव कार्यों में तेजी लाने काे कहा ह। 

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕