Patna: राजधानी पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने सोमवार की संध्या एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान वैशाली जिले के निवासी अमन शुक्ला के रूप में हुई है, जिसका पूर्व से आपराधिक इतिहास बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार अमन शुक्ला पटना में अपने परिवार के साथ रह रहा था। सोमवार को वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बाइक से बच्चे को डॉक्टर को दिखाने जा रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने रास्ता रोककर उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जय गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। फायरिंग के बाद लोग घरों और दुकानों में दुबक गए, जबकि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वित्तरहित शिक्षण संस्थानों का अधिग्रहण ही समस्या समाधान का एकमात्र विकल्प : डॉ राहुल राज सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से गोली के खोखे बरामद किए गए हैं। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और चश्मदीदों के बयान के आधार पर हमलावरों की तलाश में जुटी है। घटना के संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) परिचय कुमार ने बताया कि सोमवार संध्या पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो अपराधियों ने एक व्यक्ति अमन शुक्ला (40) को गोली मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटनास्थल से गोली के तीन खोखा बरामद किए गए हैं। जिस व्यक्ति की गोली मारकर हत्या हुई है वह भी आपराधिक पृष्ठभूमि का था और बैंक लूटकांड में जेल में था और विगत वर्ष मई महीने में जेल से बाहर आया था। पुलिस तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है तथा अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई जारी है। रिशु श्री टेंडर घोटाला: एसवीयू ने तीन अधिकारी को किया गिरफ्तार, आईएएस संजीव हंस की तलाश जारी इस वारदात ने एक बार फिर राजधानी की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नालंदा विश्वविद्यालय ने मंगोलिया में किए दो अहम समझौते, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक सहयोग को मिलेगी नई गति
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Patna: राजधानी पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने सोमवार की संध्या एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान वैशाली जिले के निवासी अमन शुक्ला के रूप में हुई है, जिसका पूर्व से आपराधिक इतिहास बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अमन शुक्ला पटना में अपने परिवार के साथ रह रहा था। सोमवार को वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बाइक से बच्चे को डॉक्टर को दिखाने जा रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने रास्ता रोककर उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जय गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
1 / 4
विज्ञापन
गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। फायरिंग के बाद लोग घरों और दुकानों में दुबक गए, जबकि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से गोली के खोखे बरामद किए गए हैं। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और चश्मदीदों के बयान के आधार पर हमलावरों की तलाश में जुटी है।
1 / 2
विज्ञापन
घटना के संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) परिचय कुमार ने बताया कि सोमवार संध्या पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो अपराधियों ने एक व्यक्ति अमन शुक्ला (40) को गोली मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटनास्थल से गोली के तीन खोखा बरामद किए गए हैं। जिस व्यक्ति की गोली मारकर हत्या हुई है वह भी आपराधिक पृष्ठभूमि का था और बैंक लूटकांड में जेल में था और विगत वर्ष मई महीने में जेल से बाहर आया था। पुलिस तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है तथा अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।