Breaking News

लोक गायिका मनीषा श्रीवास्तव को उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Patna: बिहार की लोक संस्कृति और लोकगीतों को नई पहचान देने वाली सुप्रसिद्ध लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव को संगीत नाटक अकादमी द्वारा वर्ष 2025 का प्रतिष्ठित उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। इस उपलब्धि को बिहार के सांस्कृतिक जगत के लिए गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है।

SHAILFORD
विज्ञापन

सम्मान की घोषणा के बाद छपरा टुडे डॉट कॉम (chhapratoday.com) से बातचीत में मनीषा श्रीवास्तव ने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी नहीं, बल्कि उन सभी लोक कलाकारों की है जो बिहार की परंपराओं, लोकगीतों और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

SHARDA
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस सम्मान को अपने बड़े बुजुर्गों, गुरुजनों, साथियों को‌ समर्पित करती हूँ। जिन्होंने मुझे हर समय प्रोत्साहन भरे शब्दों से सराहा तथा निरंतर बेहतरीन कार्य करते रहने की प्रेरणा दी।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

लोक संगीत को समर्पित जीवन

मनीषा श्रीवास्तव ने वबटाया कि उनका जीवन लोक संगीत को समर्पित है। उन्होंने अबतक भोजपुरी के अलावे मैथिली, अवधी, हिंदी एवं संस्कृत भाषाओं में गीत गाए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी तैयारी बिहार की बाकि भाषाओं मसलन अंगिका, बज्जिका एवं मगही की लोकगीतों को भी गाने की चल रही है। उन्होंने कहा कि दुनिया की सभी भाषाएँ मां समान हैं और उन सभी भाषाओं में अगर अच्छे लोकगीत हैं, लोक संगीत है तो‌ उसे उसका सम्मान मिलना चाहिए।‌

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

लोकगीतों के साथ साथ बिहार के सांस्कृतिक विरासत समेत धरहोरों पर कार्य

उन्होंने बताया कि लोकगीतों के साथ साथ बिहार के सांस्कृतिक विरासत समेत धरहोरों के ऊपर काम‌ कर रही हैं। बाबू वीर कुँवर सिंह की जीवनी गीत, डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की जीवनी गीत, प्रधानमंत्री के मोटे अनाज को प्रोत्साहन देने के आह्वान को प्रेरित करता मिलेट्स गीत तथा बेटी बाचाओ एवं बेटी पढ़ाओ अभियान को सार्थक बनाने हेतु बेटियों के ऊपर अलग-अलग विषय को लेकर गीत गा चुकी हैं। आने वाले वर्षों में बिहार के अन्य धरोहरों पर आपको गीत सुनने को‌ मिलेंगे।

बाजार में बजने वाले गीतों के समकक्ष श्लील गीतों का एक समानांतर लकीर खड़ा किया

मनीषा श्रीवास्तव ने कहा कि शुरु से अपना अलग राह बनाकर चलती रही हूँ। मैंने बाजार के अधीन खुद को नहीं किया, बल्कि बाजार में बजने वाले गीतों के समकक्ष श्लील गीतों का एक समानांतर लकीर खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि संगीत नाटक अकादमी से मिला सम्मान उन्हें नई ऊर्जा देगा।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें