पटना: बिहार के कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से प्रकाशित त्रैमासिक पुस्तिका ‘कला संवाद’ (द्वितीय अंक) का शुक्रवार को विभागीय मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह प्रकाशन राज्य की कला और संस्कृति के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा। विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि ‘कला संवाद’ को प्रत्येक तीन माह पर नियमित रूप से प्रकाशित किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पुस्तिका विभाग और कला प्रेमियों के बीच एक प्रभावी संवाद का माध्यम बनेगी। ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव मंत्री ने कहा कि ‘कला संवाद’ कलाकारों, शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों और कला प्रेमियों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी। इसके माध्यम से विभाग की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों और गतिविधियों की नियमित एवं प्रमाणित जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। इतिहास के पन्नों में 10 जून : जब कपिल देव की टीम ने लॉर्ड्स में रचा था इतिहास उन्होंने बताया कि इस पुस्तिका में कला एवं संस्कृति विभाग से जुड़े कार्यक्रमों, गतिविधियों, योजनाओं तथा महत्वपूर्ण आयोजनों की विस्तृत जानकारी शामिल की गई है। विभाग से संबंधित व्यवस्थित और प्रामाणिक साहित्य की कमी को देखते हुए यह पहल की गई है। आज का पंचांग | राशिफल | अधिक ज्येष्ठ कृष्णपक्ष दशमी मंत्री ने आगे कहा कि यह प्रकाशन बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर मंत्री ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मियों को इस पहल के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे रचनात्मक प्रयास सांस्कृतिक क्षेत्र को नई दिशा देने में सहायक होते हैं।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
पटना: बिहार के कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से प्रकाशित त्रैमासिक पुस्तिका ‘कला संवाद’ (द्वितीय अंक) का शुक्रवार को विभागीय मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह प्रकाशन राज्य की कला और संस्कृति के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।
विज्ञापन
विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि ‘कला संवाद’ को प्रत्येक तीन माह पर नियमित रूप से प्रकाशित किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पुस्तिका विभाग और कला प्रेमियों के बीच एक प्रभावी संवाद का माध्यम बनेगी।
मंत्री ने कहा कि ‘कला संवाद’ कलाकारों, शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों और कला प्रेमियों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी। इसके माध्यम से विभाग की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों और गतिविधियों की नियमित एवं प्रमाणित जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस पुस्तिका में कला एवं संस्कृति विभाग से जुड़े कार्यक्रमों, गतिविधियों, योजनाओं तथा महत्वपूर्ण आयोजनों की विस्तृत जानकारी शामिल की गई है। विभाग से संबंधित व्यवस्थित और प्रामाणिक साहित्य की कमी को देखते हुए यह पहल की गई है।
मंत्री ने आगे कहा कि यह प्रकाशन बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर मंत्री ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मियों को इस पहल के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे रचनात्मक प्रयास सांस्कृतिक क्षेत्र को नई दिशा देने में सहायक होते हैं।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।