Breaking News

विश्व पर्यावरण दिवस: विवेकानंद VIP फार्मेसी कॉलेज के छात्रों ने किया पौधारोपण

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: सारण जिले का फार्मेसी संस्थान विवेकानंद VIP फार्मेसी कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर में पर्यावरण के प्रति सजग व जागरूक रहने के उद्देश्य से इसकी महत्ता को केंद्र बनाते हुए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

SHAILFORD
विज्ञापन

SHARDA
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में संस्थान परिवार के सभी सदस्यों प्राचार्य, निदेशक, शिक्षक एवं सभी विद्यार्थी आदि ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को हरा-भरा बनाना, उसकी देखभाल व सुरक्षा करना तथा प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाना भी रहा क्योंकि पर्यावरण के बिना जीवन असंभव है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित संस्थान के प्राचार्य ने इस अवसर पर अपने मन्तव्यों में कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हमारा प्रथम दायित्व होना चाहिए, क्योंकि यह हमारे लिए जीवनदायिनी है। हम सभी को आज यह दृढ़ संकल्प लेना होगा कि पर्यावरण को दूषित होने से बचाने का हर संभव प्रयास करेंगे तथा साथ ही पर्यावरण को हरा भरा बनाने के उद्देश्य से अपने आस-पास अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाएंगे जिससे धरती पर ऑक्सीजन की कमी न हो और तापमान भी सामान्य रहे।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

संस्थान के शिक्षकों ने भी पर्यावरण के बारे में लोगों को महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की तथा अधिक से अधिक पौधो को लगाने पर बल दिया। संस्थान के बी फार्मा व डी फार्मा के विद्यार्थियों ने भी अपने शिक्षकों के सानिध्य में एक टीम गठित करते हुए नजदीकी नर्सरी गार्डन से लाभप्रद पौधों की खरीदारी करते हुए महाविद्यालय प्रांगण के हर्बल गार्डन में एक साथ पौधारोपण कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया तथा साथ ही शपथ भी लिया कि पर्यावरण को सदा हरा-भरा बनाए रखेंगे। इतना ही नहीं बल्कि उन विद्यार्थियों द्वारा चार्ट पेपर पर एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट तैयार किए गए तथा पेड़ लगाने को लेकर नारेबाजी किए, जो लोगों में पर्यावरण सुरक्षा को लेकर विशेष संदेश देने का काम किया।

प्राचार्य ने भी इस मौके पर बताया कि ओजोन परत में बड़े बड़े छिद्र हो जाने के कारण सूर्य की पारा बैगनी किरणे सीधे पृथ्वी पर पड़ रही हैं जो पृथ्वी पर काफी बुरा असर डाल रही हैं, आने वाले समय में पृथ्वी पर जीवनयापन दुर्लभ हो सकता है, ऐसी स्थिति में हरे-भरे वृक्ष ही हमारे लिए संजीवनी के रूप में एक मात्र सहारा है। अतः हम सभी को वृक्षों की कटाई को रोकते हुए अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने होंगे तथा पर्यावरण को दूषित होने से पूर्णतः रोकना होगा। संस्थान के सभी सदस्यों में इस कार्यक्रम को लेकर काफी रोचकता देखने को मिली।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें