कोलकाता, 17 नवंबर (हि.स.)। वालोंग दिवस के 63वें समापन समारोह का आयोजन 15 और 16 नवंबर को वालोंग में किया गया। इस अवसर पर 1962 के युद्ध के ऐतिहासिक वालोंग युद्ध में लड़े भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान को श्रद्धांजलि दी गई। समारोह में पूर्वी सेना के सेनापति लेफ्टिनेंट जनरल आरसी तिवारी, क्वार्टर मास्टर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल वीएमबी कृष्णन, स्पीयर कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल अभिजीत एस पेंढारकर, अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चोना मेन सहित 1962 के युद्ध के दिग्गज सैनिक और उनके परिजन उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने दी अमरनाथ तीर्थयात्रा शुरू होने पर शुभकामनाएं 15 नवंबर को वालोंग दिवस पूर्व संध्या कार्यक्रम में लाइट एंड साउंड शो, ड्रोन डिस्प्ले, सैंड आर्ट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान के साथ उन वीर सैनिकों की गाथा को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया जिन्होंने 1962 में अद्वितीय साहस दिखाया। बालटाल और पहलगाम बेस कैंप से पहला जत्था पवित्र गुफा मंदिर के लिए व 3,865 श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था जम्मू से रवाना अगले दिन लोंग वार मेमोरियल पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इसके बाद वालोंग युद्ध के नायकों की प्रतिमाओं का अनावरण किया गया। स्थानीय कलाकारों और भारतीय सेना द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आयोजन में पारंपरिक गरिमा जोड़ी। कार्यक्रम के दौरान युद्ध दिग्गजों तथा विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वालों को सम्मानित भी किया गया। समापन समारोह भारतीय सेना के अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और निष्ठा को समर्पित रहा। फीफा विश्व कप 2026: पुर्तगाल प्री-क्वार्टर फाइनल में, क्रोएशिया को 2-1 से हराया
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
कोलकाता, 17 नवंबर (हि.स.)। वालोंग दिवस के 63वें समापन समारोह का आयोजन 15 और 16 नवंबर को वालोंग में किया गया। इस अवसर पर 1962 के युद्ध के ऐतिहासिक वालोंग युद्ध में लड़े भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
समारोह में पूर्वी सेना के सेनापति लेफ्टिनेंट जनरल आरसी तिवारी, क्वार्टर मास्टर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल वीएमबी कृष्णन, स्पीयर कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल अभिजीत एस पेंढारकर, अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चोना मेन सहित 1962 के युद्ध के दिग्गज सैनिक और उनके परिजन उपस्थित रहे।
15 नवंबर को वालोंग दिवस पूर्व संध्या कार्यक्रम में लाइट एंड साउंड शो, ड्रोन डिस्प्ले, सैंड आर्ट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान के साथ उन वीर सैनिकों की गाथा को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया जिन्होंने 1962 में अद्वितीय साहस दिखाया।
अगले दिन लोंग वार मेमोरियल पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इसके बाद वालोंग युद्ध के नायकों की प्रतिमाओं का अनावरण किया गया। स्थानीय कलाकारों और भारतीय सेना द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आयोजन में पारंपरिक गरिमा जोड़ी। कार्यक्रम के दौरान युद्ध दिग्गजों तथा विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वालों को सम्मानित भी किया गया। समापन समारोह भारतीय सेना के अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और निष्ठा को समर्पित रहा।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ