Chhapra: बिहार विधान परिषद की सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र सीट पर लगातार दूसरी बार डॉ वीरेंद्र नारायण यादव ने जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा के डॉ महाचन्द्र प्रसाद सिंह को हराया।
मतगणना के प्रथम राउन्ड से ही डॉ यादव ने बढ़त बना ली थी जो बढ़ती गई। डॉ वीरेन्द्र नारायण 5951 मतों से जीत दर्ज की है। डॉ वीरेंद्र नारायण यादव को 32239 मत मिलें जबकि डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह को 26288 मत मिले। कुल वैध मतों की संख्या 60417 थी जिसमें 2 से भाग देते हुए एक जोड़ने पर कोटा 30209 बना।
1. डॉ वीरेंद्र नारायण यादव – 32239 (विजयी)
2. डॉ महाचन्द्र प्रसाद सिंह – 26288
3. ध्रुव नारायण प्रसाद – 866
4. फजले आली – 354
5. अर्जुन प्रसाद यादव – 228
6. शाजिद आलम – 201
7. सुनील कुमार पांडे – 126
8. चंद्र किशोर प्रसाद यादव – 89
9. लालू प्रसाद यादव – 26 प्रथम वरीयता के मत प्राप्त हुए हैं।
अवैध मत – 5510