आज का पंचांग | राशिफल | चैत्र शुक्ल पूर्णिमा

आज का पंचांग | राशिफल | चैत्र शुक्ल पूर्णिमा

आज का पंचांग
दिनाँक 06/04/2023 गुरुवार, चैत्र शुक्ल पक्ष पूर्णिमा,सुबह 10 :04 उपरांत प्रतिपदा ,नक्षत्र हस्त,दोपहर 12:42 उपरांत हस्त,चन्द्र राशि कन्या,विक्रम संवत 2079 सूर्योदय 05:36 सुबह,सूर्यास्त 06:08 संध्या,चंद्रोदय 06:22 संध्या,चंद्रास्त 05:40 संध्य ,लगन मीन 06:04 सुबह ,उपरांत मेष लगन, चौघडिया,दिन चौघड़िया,शुभ 05:36 सुबह 07:10 सुबह,रोग 07:10 सुबह 08:44 सुबह,उद्देग 08:44 सुबह 10:18 सुबह,चर 10:18 सुबह 11:52 सुबह,लाभ 11:52 सुबह 01:26 दोपहर
अमृत 01:26 दोपहर 03:00 दोपहर,काल 03:00 दोपहर 04:34 संध्या,शुभ 04:34 संध्या 06:08 संध्या,राहुकाल:,दोपहर 01:26 से 03:00 दोपहर,अभिजित मुहूर्त सुबह 11:28 से 12:18 दोपहर, दिशाशूल दक्षिण आज हनुमान जयंती उत्सव मनाया जायेगा .

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
प्रेम-प्रसंग में तनाव रहेगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम न लें।यदि पिछले कुछ दिनों से व्यापार में घाटा हो रहा है या मन-मुताबिक लाभ नहीं मिल पा रहा है तो आज के दिन वह समस्या दूर हो जाएगी।
लकी नंबर
3
लकी कलर
भूरा

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।पढ़ाई को लेकर सीरियस रहेंगे और आगे क्या किया जाए, इसके बारे में विचार करेंगे। लेकिन उनसे बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा।
लकी नंबर
2
लकी कलर
ग्रे

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। पुराना रोग उभर सकता है। भूमि व भवन के कार्य बनेंगे।समाज में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और सभी आपका सम्मान करेंगे। परिवार के सदस्य भी आपसे खुश दिखाई देंगे। पिता का भी भरपूर साथ मिलेगा।
लकी नंबर
7
लकी कलर
महरून

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। कॉलेज के छात्र आज के दिन अपना ज्यादातर समय मित्रों के साथ व्यतीत करेंगे। जिसका परिणाम उन्हें आगे चलकर मिलेगा।
लकी नंबर
6
लकी कलर
आसमानी

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
शोक समाचार मिल सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। जोखिम न लें। बाज़ार में अपने प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहे क्योंकि वे आपका नुकसान करने का प्रयास कर सकते है। किसी के साथ कोई विवाद चल रहा हैं तो वह आज के दिन बढ़ने ना दे।
लकी नंबर
9
लकी कलर
संतरी

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
प्रयास सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। यदि आप सिंगल है और किसी जीवनसाथी की खोज में है तो आज के दिन आपकी किसी के साथ बातचीत तो शुरू होगी लेकिन वह ज्यादा समय तक नहीं चल पाएगी।
लकी नंबर
1
लकी कलर
हरा

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। बेचैनी रहेगी।आज के दिन परिवार की स्थिति अच्छी रहेगी और किसी बात को लेकर प्रसन्नता छाई रहेगी। आप अपने घर में कुछ बदलाव करने का भी सोच सकते है।
लकी नंबर
8
लकी कलर
श्वेत

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
दिन की शुरुआत तो अच्छी रहेगी लेकिन दोपहर में पेट से संबंधित समस्या परेशान करेगी। जैसे कि अपच, कब्ज, गैस बनना, दस्त इत्यादि। हालांकि यदि आप घर का बना पौष्टिक खाना लेंगे तो सब कुछ ठीक रहेगा। घुटनों का दर्द भी परेशान करेगा।
लकी नंबर
7
लकी कलर
स्लेटी

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
वैवाहिक लोगों का अपने पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होगा और आपको उन्हें और अच्छे से जानने का अवसर प्राप्त होगा। यदि कुछ दिनों से कोई बात मन में है और आप उनसे कह नही पा रहे है तो आज के दिन उनसे यह बात कह दे। दोनों के बीच आपसी समझ में बढ़ोत्तरी होगी।
लकी नंबर
6
लकी कलर
केसरी

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मानसिक रूप से किसी बात की चिंता मन में रहेगी। कुछ बात होगी जो आप किसी के साथ शेयर नहीं कर पाएंगे और वह मन ही मन आपको परेशान करेगी। ऐसे में किसी अपने के साथ उस बात को साँझा करेंगे तो बेहतर रहेगा।
लकी नंबर
4
लकी कलर
नीला

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नेत्र पीड़ा संभव है। घर के वास्तु का ध्यान रखें अन्यथा बाद में समस्या होगी। घर में कोई सदस्य कुछ समय से नौकरी की तलाश में है तो आज के दिन कहीं से शुभ समाचार मिल सकता है।
लकी नंबर
9
लकी कलर
पीला

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कानूनी बाधा दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्रों के साथ संबंध मजबूत होंगे और किसी मित्र के द्वारा सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के सदस्य भी आपके उस मित्र से प्रभावित होंगे और उसे सराहेंगे। घर में सब-कुछ ठीक रहेगा।
लकी नंबर
5
लकी कलर
गुलाबी

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें