अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार सुर्खियों में रहते हैं। पहले दोनों की सगाई की खबरों ने फैंस में जबरदस्त उत्सुकता जगाई, और इसके बाद कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि यह जोड़ी फरवरी 2026 में शादी के बंधन में बंध सकती है। सोशल मीडिया पर इन अफवाहों ने तूफान खड़ा कर दिया था, लेकिन अब रश्मिका ने खुद इस पर प्रतिक्रिया दी है। रश्मिका की प्रतिक्रिया दिए एक इंटरव्यू के दौरान रश्मिका ने शादी की खबरों पर साफ-साफ कुछ कहने से परहेज़ किया। जब उनसे इन अफवाहों की पुष्टि या खंडन करने को कहा गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “मैं शादी की पुष्टि या खंडन नहीं करना चाहती। प्रशंसकों के साथ कुछ भी शेयर करने से पहले मुझे थोड़ा समय चाहिए। जब इस बारे में बात करने का सही समय आएगा, तब हम जरूर बात करेंगे।” उनके इस जवाब ने न अफवाहों को पूरी तरह खारिज किया और न ही उन्हें सच ठहराया, जिससे फैंस की जिज्ञासा और बढ़ गई है। आज का पंचांग | अधिक ज्येष्ठ कृष्णपक्ष त्रयोदशी शादी की तैयारियों की चर्चा रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र ने दावा किया था कि रश्मिका और विजय की शादी को लेकर तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं। बताया गया कि दोनों ने उदयपुर में संभावित वेन्यूज़ का भी निरीक्षण किया है, जहां एक भव्य समारोह आयोजित होने की उम्मीद है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि दोनों ने अक्टूबर में हैदराबाद में निजी तौर पर सगाई कर ली थी, हालांकि अब तक इस पर दोनों में से किसी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रश्मिका के जवाब के बाद एक बात तो साफ है, फैंस को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा, क्योंकि यह स्टार कपल अपनी निजी जिंदगी को लेकर फिलहाल चुप्पी साधे हुए है। ‘धमाल 4’ का ट्रेलर रिलीज, फिर कॉमेडी का धमाल मचाएगी अजय देवगन की पलटन Facebook और Instagram हुआ डाउन, परेशान रहे यूजर्स
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार सुर्खियों में रहते हैं। पहले दोनों की सगाई की खबरों ने फैंस में जबरदस्त उत्सुकता जगाई, और इसके बाद कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि यह जोड़ी फरवरी 2026 में शादी के बंधन में बंध सकती है। सोशल मीडिया पर इन अफवाहों ने तूफान खड़ा कर दिया था, लेकिन अब रश्मिका ने खुद इस पर प्रतिक्रिया दी है।
दिए एक इंटरव्यू के दौरान रश्मिका ने शादी की खबरों पर साफ-साफ कुछ कहने से परहेज़ किया। जब उनसे इन अफवाहों की पुष्टि या खंडन करने को कहा गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “मैं शादी की पुष्टि या खंडन नहीं करना चाहती। प्रशंसकों के साथ कुछ भी शेयर करने से पहले मुझे थोड़ा समय चाहिए। जब इस बारे में बात करने का सही समय आएगा, तब हम जरूर बात करेंगे।” उनके इस जवाब ने न अफवाहों को पूरी तरह खारिज किया और न ही उन्हें सच ठहराया, जिससे फैंस की जिज्ञासा और बढ़ गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र ने दावा किया था कि रश्मिका और विजय की शादी को लेकर तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं। बताया गया कि दोनों ने उदयपुर में संभावित वेन्यूज़ का भी निरीक्षण किया है, जहां एक भव्य समारोह आयोजित होने की उम्मीद है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि दोनों ने अक्टूबर में हैदराबाद में निजी तौर पर सगाई कर ली थी, हालांकि अब तक इस पर दोनों में से किसी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रश्मिका के जवाब के बाद एक बात तो साफ है, फैंस को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा, क्योंकि यह स्टार कपल अपनी निजी जिंदगी को लेकर फिलहाल चुप्पी साधे हुए है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।