आज का पंचांग | राशिफल | फाल्गुन शुक्ल नवमी

आज का पंचांग | राशिफल | फाल्गुन शुक्ल नवमी

आज का पंचांग
दिनाँक 28 /02/2023 मंगलवार, फाल्गुन शुक्लपक्ष तिथि नवमी,सुबह 04:18 उपरांत नवमी (01 मार्च 2023 ) ,नक्षत्र रोहिणी,सुबह 07:20 उपरांत मृगशिरा,चन्द्र राशि मिथुन, विक्रम,संवत 2079,सूर्योदय 06:14 सुबह,सूर्यास्त 05:50 संध्या,चंद्रोदय 11 :37 सुबह,चंद्रास्त 01:59 रात्रि (01 मार्च 2023 ) ,लगन मकर 05:31सुबह,उपरांत कुम्भ लगन ,चौघडिया,दिन चौघड़िया,रोग 06:14 सुबह 07:41 सुबह,उद्देग 07:41 सुबह 09:08 सुबह,चर 09:09 सुबह 10:35 सुबह,लाभ 10:35 सुबह 12:02 सुबह,अमृत 12:02 सुबह 01:29 दोपहर,काल 01:29 दोपहर 02:56
दोपहर,शुभ 02:56 दोपहर 04:23 शाम, रोग 04:23 शाम 05:50 शाम, राहुकाल:,दोपहर 02:56 से 04:23 दोपहर,अभिजित मुहूर्त ,सुबह 11:39 से 12:26 दोपहर,दिशाशूल ,उतर

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी।परिवार के लोग अनुकूल व्यवहार करेंगे। घर में पैसे रखे है तो उस पर ध्यान रखे क्योंकि उसमे गड़बड़ी होने के संकेत है। घर का मुख्य दरवाजा भी बंद करके रखे।
लकी नंबर
1
लकी कलर
भूरा

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि तथा उन्नति मनोनुकूल रहेंगे।व्यापार में नए ग्राहक बनेंगे जिनसे आगे चलकर बहुत लाभ मिलेगा। बाज़ार में आपको नए मित्र भी मिल सकते है। छात्रों को आज किसी कारण से अपने माता-पिता से डांट पड़ेगी।
लकी नंबर
8
लकी कलर
ग्रे

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चोट व दुर्घटना से बचें। आय में कमी रह सकती है। घर-बाहर असहयोग व अशांति का वातावरण रहेगा। अपनी बात लोगों को समझा नहीं पाएंगे। फिजूलखर्ची बढ़ जाएगी। ऐसे में आपको ध्यान से खर्च करने की आवश्यकता है।
लकी नंबर
6
लकी कलर
महरून

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
किसी जानकार प्रबुद्ध व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होने के योग हैं। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। किसी राजनयिक का सहयोग मिल सकता है।परिवार में किसी सदस्य को गंभीर बीमारी है, उनकी तबियत बिगड़ सकती है। ऐसे में उनका ध्यान रखे और धैर्य से काम ले।
लकी नंबर
7
लकी कलर
आसमानी

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे।यदि कुछ दिनों से वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल चल रही है तो वह आज के दिन शांत हो जाएगी। दोनों के बीच आपसी समझ बढ़ेगी और भविष्य को लेकर योजनाएं बनाएंगे।
लकी नंबर
4
लकी कलर
संतरी

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
दु:खद सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। अनजान व्यक्ति के साथ बातचीत होगी लेकिन निजी बातों को साँझा करने से बचें।
लकी नंबर
2
लकी कलर
हरा

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
भूले-बिसरे साथी तथा आगंतुकों के स्वागत तथा सम्मान पर व्यय होगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा।स्टार्टअप में पैसा इन्वेस्ट किया हुआ है तो वहां से अच्छा लाभ मिलेगा और आप उसको लेकर आशावादी रहेंगे। दोस्तों के साथ संबंध मधुर बनेंगे।
लकी नंबर
6
लकी कलर
सफ़ेद

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
यात्रा मनोनुकूल मनोरंजक तथा लाभप्रद रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। घर-बाहर सफलता प्राप्त होगी।समाज में छवि सुधरेगी और सभी के मन में आपके प्रति मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी के साथ बाहर जाने का भी प्लान कर सकते है।
लकी नंबर
9
लकी कलर
स्लेटी

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
घर-बाहर प्रसन्नतादायक वातावरण रहेगा। नौकरी में चैन महसूस होगा। व्यापार से संतुष्टि रहेगी। संतान की चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी तथा शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं।सुबह से शाम तक व्यस्त रहेंगे लेकिन शाम में किसी के लिए समय निकालना पड़ेगा।
लकी नंबर
7
लकी कलर
केसरी

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सुकून रहेगा। जल्दबाजी में कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है।जॉब से संबंधित किसी कार्य के लिए विदेश जाने के संयोग बन सकते है।
लकी नंबर
5
लकी कलर
नीला

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
नई योजना लागू करने का श्रेष्ठ समय है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा।कला, संगीत, मीडिया के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को किसी का सहयोग मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र में संभल कर काम करने की जरूरत है।
लकी नंबर
9
लकी कलर
पीला

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। बनते कामों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जीवनसाथी से सामंजस्य बैठाएं।घर में शादी को लेकर बात छिड़ सकती है। आपके विवाह के लिए रिश्ते भी आ सकते है। यदि विवाह हो चुका हैं तो अपने पार्टनर के साथ कही बाहर घूमने जाने का प्लान बनेगा।
लकी नंबर
3
लकी कलर
गुलाबी

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें