आज मेष, वृष, कन्या, तुला, धनु, कुम्भ राशि वालों को करियर के क्षेत्र में भाग्य देगा साथ

आज मेष, वृष, कन्या, तुला, धनु, कुम्भ राशि वालों को करियर के क्षेत्र में भाग्य देगा साथ

आज का पंचांग
दिनांक 27 /06/2023 मंगलवार
आषाढ़ शुक्लपक्ष नवमी
सुबह 03:05 उपरांत ( 28 जून 23)
नक्षत्र : हस्त
दोपहर 02:43 उपरांत
चन्द्र राशि: कन्या
विक्रम संवत :2080
सूर्योदय :05:01 सुबह,
सूर्यास्त :06:44 संध्या
चंद्रोदय :12:42 सुबह
चंद्रास्त :12:37 रात्रि (28 जून 23 )
लगन : मिथुन 06:30 सुबह.
उपरांत कर्क लगन
चौघडिया,
दिन चौघड़िया:
रोग :05:00 सुबह 06:44 सुबह
उद्देग :06:44 सुबह 08:27 सुबह,
चर :08:27 सुबह 10:10 सुबह ,
लाभ :10:10 सुबह11:52 सुबह,
अमृत:11:52 सुबह 01:35 दोपहर
काल :01:35 दोपहर 03:18 दोपहर,
शुभ :03:18 दोपहर 05:01संध्या,
रोग :05:01 संध्या 06:44 संध्या,
राहुकाल:
दोपहर 03:18 से 05:01 संध्या
अभिजित मुहूर्त :
सुबह 11:25 से 12:20 दोपहर,
दिशाशूल : उत्तर

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के काम बनेंगे। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। छात्रों को आज के दिन कई चुनौतियां मिलेंगी जिससे उन्हें तनाव हो सकता है। ऐसे में समस्या से भागने की बजाये उनका सामना करे जो आगे के लिए आपका मार्ग प्रशस्त करेंगी।
लकी नंबर
7
लकी कलर
महरून

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
नई योजना बनेगी जिसका लाभ तुरंत नहीं मिलेगा। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। चिंता तथा तनाव हावी रहेंगे।धन के मामले में सजग होने की आवश्यकता हैं तथा थोड़ी सावधानी बरते। किसी भी बड़े खर्चे को करने से पहले या कही निवेश करने से पूर्व विचार करे
लकी नंबर
6
लकी कलर
आसमानी

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
कोई बड़ी बाधा आ सकती है। राजभय रहेगा। जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।यदि आपने कही पैसा निवेश किया हुआ हैं या शेयर इत्यादि खरीद रखे हैं तो आज के दिन उस पर ध्यान बनाये रखे क्योंकि बड़ा लाभ मिलने के संकेत है। बाज़ार में आपके व्यापार को लेकर सकारात्मक दृष्टि बन सकती हैं।
लकी नंबर
9
लकी कलर
संतरी

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
यात्रा में सावधानी रखें। जल्दबाजी से हानि होगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा तथा आपको अपने काम में सफलता मिलेगी जिससे बॉस भी आपसे खुश होंगे। सरकारी अधिकारी भी अपने कार्य से संतुष्ट होंगे तथा कुछ नया करने प्रयास करेंगे जो उनको संतुष्टि प्रदान करेगा।
लकी नंबर
1
लकी कलर
हरा

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगा।यदि आप विवाहित हैं तथा अपने साथी से दूर हैं तो आज के दिन उनसे भेंट हो सकती हैं। आपका पार्टनर आपके लिए कुछ नया करने का प्रयास करेगा।
लकी नंबर
8
लकी कलर
श्वेत

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। सुख के साधन जुटेंगे। पराक्रम बढ़ेगा।घर में सब कुछ सुख-शांति से रहेगा तथा सभी के बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात चल सकती हैं व उसके लिए कई जगह से विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा।
लकी नंबर
7
लकी कलर
स्लेटी

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
पुराने किए गए प्रयासों का लाभ मिलना प्रारंभ होगा। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।व्यापार में लाभ मिलेगा तथा रुका हुआ धन भी वापस मिलेगा। जिन्होंने भूमि या शेयर में पैसा लगा रखा हैं उन्हें भी आज के दिन लाभ मिलने की संभावना है।
लकी नंबर
3
लकी कलर
केसरी

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
पारिवारिक समस्याओं में इजाफा होगा। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। दूर से बुरी खबर मिल सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें।यदि निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं तो आपका अपनी जॉब से मोहभंग हो सकता हैं लेकिन जल्दबाजी में नौकरी ना छोड़े। किसी भी निर्णय को लेने से पहले उस पर अच्छे से सोच ले। सरकारी विभाग का काम करने वालों लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता हैं।
लकी नंबर
4
लकी कलर
नीला

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यापार में अधिक लाभ होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।घर में किसी सदस्य को यदि आपके प्रेम जीवन के बारें में पता हैं तो उसके सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं तथा वह आपकी सहायता कर सकते हैं।
लकी नंबर
9
लकी कलर
पीला

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। स्थायी संपत्ति खरीदने-बेचने की योजना बन सकती है। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी।काम का दबाव कुछ ज्यादा रहने के कारण दिमाग में कुछ समय के लिए तनाव तो रहेगा लेकिन आप उसे अच्छे से हैंडल कर लेंगे। ऐसे में संयम से काम लेंगे तो स्थिति बेहतर रहेगी।
लकी नंबर
4
लकी कलर
गुलाबी

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
यदि आप सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आज के दिन कुछ नया करने का विचार मन में आ सकता है व साथ ही अपनी तैयारी को लेकर मन कुंठित भी रह सकता है। ऐसे में किसी भी बड़े निर्णय को लेने से पहले उस पर अच्छे से विचार करेंगे और भविष्य को लेकर एक स्पष्ट रूपरेखा बनाकर आगे चलेंगे तो स्थिति बेहतर रहेगी।
लकी नंबर
3
लकी कलर
भूरा

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। जरा सी लापरवाही से अधिक हानि हो सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है।घरवालों के मन में आपको लेकर किसी बात की चिंता रह सकती है, ऐसे में उनसे खुलकर बात करें तथा स्वभाव को सरल रखे। किसी से कुछ छुपाने की बजाये सभी के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार रखे।
लकी नंबर
2
लकी कलर
ग्रे
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

0Shares
Prev 1 of 240 Next
Prev 1 of 240 Next

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें