आज का पंचांग | मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष नवमी

आज का पंचांग | मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष नवमी

आज का पंचांग
दिनांक 21 /12/2023 गुरुवार
मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष नवमी
सुबह 09 :37 उपरांत दशमी
विक्रम सम्वत :2080
नक्षत्र : रेवती
रात्रि 10:09 उपरांत अश्वनी
चन्द्र राशि मीन
रात्रि 10 :09 उपरांत मेष
सूर्योदय 06:31 सुबह
सूर्यास्त :05:04 संध्या
चंद्रोदय 12:47 सुबह
चंद्रास्त :01:46 संध्या ( 22 दिसंबर 23 )
लगन :धनु 08:18 सुबह उपरांत
मकर लगन
ऋतू : शरद
चौघडिया,
दिन चौघड़िया:
शुभ 06:31 सुबह 07:50 सुबह
रोग 07:50 सुबह 09 :09 सुबह
उद्देग 09:09 सुबह 10:28 सुबह
चर 10:28 सुबह 11:47 सुबह,
लाभ 11:47 सुबह 01:06 दोपहर
अमृत 01:06 दोपहर 02:26 दोपहर,
काल 02:26 दोपहर 03:45 संध्या
शुभ 03:45 संध्या 05:04 संध्या
राहुकाल
दोपहर 01:06 से 02:26 दोपहर
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:26 से 12:08 दोपहर
दिशाशूल दक्षिण
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले जीरा खाकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.
आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मित्रों तथा संबंधियों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। अपेक्षित कार्य समय पर पूरे होंगे। विवाद से बचें। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा।आपके खर्चें बढ़ जायेंगे तथा व्यापार में भी कोई बड़ा खर्चा होने की संभावना हैं। ऐसे में कहीं भी निवेश करने से पूर्व उसकी उचित जाँच परख कर ले
लकी नंबर 1 लकी कलर केशरी

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
किसी भी सहकर्मी के साथ किसी भी तरह के लड़ाई-झगड़े से कम से कम आज के दिन उचित दूरी बनाए रखे।कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। किसी नजदीकी व्यक्ति से संबंध बिगड़ सकते हैं। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।
लकी नंबर 4 लकी कलर नीला

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। कोई बड़ा सौदा बड़ा लाभ दे सकता है। प्रमाद न कर भरपूर प्रयास करें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं।कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र अपने विषयों में रुचि लेंगे तथा इसमें उन्हें अपने अध्यापकों की ओर से मार्गदर्शन मिलेगा।
लकी नंबर 5 लकी कलर गुलाबी

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका अपने साथी के साथ संबंध और मधुर बनेगा तथा अपने ससुराल पक्ष से भी कोई शुभ समाचार मिल सकता हैंकानूनी बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। नए काम मिल सकते हैं। नौकरी में अधीनस्थ कर्मचारी सहयोग करेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता तथा उत्साह बने रहेंगे।
लकी नंबर 3 लकी कलर भुरा

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। नौकरी में चैन रहेगा। सहकर्मी साथ देंगे। किसी धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है।शत्रु आपसे द्वेषभाव रख सकते हैं तथा उनके द्वारा आपके परिवार में कटुता लाने का प्रयास किया जा सकता हैं।पड़ोसियों के साथ संबंधो में मजबूती आएगी।
लकी नंबर 3 लकी कलर भुरा

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यस्थल पर सुधार या परिवर्तन संभव है। लंबित कार्य पूर्ण होने के योग हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।कल्पनाशीलता बढ़ेगी जो नए क्षेत्रों में काम करने को उत्साहित करेगी। आप अपनी बुद्धि के अनुसार कोई निर्णय ले व वाणी को मधुर रखे।
लकी नंबर 2 लकी कलर ग्रे

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। मित्रों तथा परिवार के सदस्यों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। शोध इत्यादि कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। संगीत इत्यादि रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।रिलेशन में रह रहे लोगों का अपने साथी से मोहभंग हो सकता हैं तथा उनका किसी और पर आकर्षण आ सकता हैं
लकी नंबर 7 लकी कलर महरुम

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
काम में मन नहीं लगेगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुएं गुम हो सकती हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवेक से कार्य करें। लाभ होगा।स्कूल में पढ़ रहे छात्रों का मन अपनी पढ़ाई में कम लगेगा तथा उनकी रुचि कला के क्षेत्र में ज्यादा रहेगी।संगीत में भी आप नए वाद्ययंत्रों को सीखने पर ध्यान देंगे।
लकी नंबर 7 लकी कलर महरुम

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। आय में वृद्धि होगी।यदि आप अपने लिए नौकरी की खोज में हैं तो आज के दिन मन बदल सकता है। आपका ध्यान स्वयं का व्यापार करने पर होगा।
लकी नंबर 6 लकी कलर आसमानी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है।परिवार में सभी के साथ आपका व्यवहार मैत्रीपूर्ण रहेगा तथा सभी का आपके प्रति प्रेम और बढ़ेगा।घर में किसी शुभ कार्य का होना भी संभव हैं जिससे सभी का मन प्रसन्न होगा।
लकी नंबर 9 लकी कलर संतरी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
नजदीकी वातावरण सुखद रहेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। दूसरे अधिक अपेक्षा करेंगे। दुष्टजनों से सावधान रहें।आज का दिन आपके लिए बेचैनी भरा हो सकता हैं व किसी बात को लेकर आप उलझन की स्थिति में भी रहेंगे।
लकी नंबर 1 लकी कलर हरा

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
पुराना रोग परेशानी तथा बाधा का कारण बन सकता है। लापरवाही न करें। फालतू खर्च होगा। आर्थिक परेशानी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में समस्याएं रहेंगी।राजनीति में रुचि रखने वाले लोगों को आज के दिन अपने व्यक्तित्व को निखारने की आवश्यकता हैं जो आगे चलकर उनके काम आएगी।
लकी नंबर 8 लकी कलर सफेद

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें