Chhapra: छपरा नगर निगम के मेयर पद के लिए 22 जनवरी को मतदान होना है। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया गुरुवार 21 दिसंबर से शुरू हो जाएगी।
मेयर पद के नामांकन के लिए सारण की उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है।
उप विकास आयुक्त कार्यालय में सभी प्रत्याशी अपना नामांकन करेंगे। इसके साथ ही सहायक निर्वाची पदाधिकारी ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक क्यूम अंसारी, बीडीओ सदर विनोद आनंद, बीडीओ बनियापुर कर्पूरी ठाकुर, बीडीओ रिविलगंज लालबाबू पासवान, सीओ सदर सत्येंद्र सिंह, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सदर अलका कुमारी, प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सदर अभिषेक कुमार, बीसीओ सदर कमलेश कुमार एवं प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक दिनेश कुमार को बनाया गया है।
अधिसूचना 21 दिसंबर 2023 को जारी होगी। नामांकन की प्रक्रिया 21 से 29 दिसंबर 2023 तक होगी। संविक्षा 30 से 1 जनवरी 2024 को होगी। नाम वापसी 2 जनवरी से 4 जनवरी तक होगी। मतदान 22 जनवरी 2024 को होगा। जबकि मतगणना 24 जनवरी 2024 को होगी। नामांकन 11 बजे पूर्वाह्न से 3:00 अपराह्न तक होगा।
चुनाव को लेकर निगम क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। छपरा नगर निगम के 45 वार्ड में नए सिरे से मतदाता सूची बनाया गया है। एक लाख 76 हजार 187 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।