आज का पंचांग | माघ कृष्णपक्ष त्रयोदशी     

आज का पंचांग | माघ कृष्णपक्ष त्रयोदशी     

आज का पंचांग

दिनांक 08 /02 /2024 गुरुवार                                                     माघ कृष्णपक्ष त्रयोदशी

सुबह 11:17 उपरांत चतुर्दशी

विक्रम सम्वत :2080

नक्षत्र : उतराषाढा

सुबह 02:14 उपरांत श्रवण ( 09 फ़रवरी 24 )

चन्द्र राशि धनु

सुबह 10 :04 उपरांत मकर

सूर्योदय 06:30 सुबह

सूर्यास्त :05:38 संध्या

चंद्रोदय 06:04 सुबह ( 09 फ़रवरी 24)

चंद्रास्त :03:48 दोपहर

लगन :मकर 06:50 सुबह उपरांत

कुम्भ लगन

ऋतू :शिशिर

चौघडिया,

दिन चौघड़िया:

शुभ 06:30 सुबह 07:53 सुबह

रोग 07:53 सुबह 09:17 सुबह

उद्देग 09:17 सुबह 10:40 सुबह

चर 10:40 सुबह 12:04 दोपहर

लाभ 12:04 दोपहर 01:27 दोपहर

अमृत 01:27 दोपहर 02:51 दोपहर,

काल 2:51 दोपहर 04:14 संध्या

शुभ 04:14 संध्या 05:38 संध्या

राहुकाल

दोपहर 01:27 से 02:51 दोपहर

अभिजित मुहूर्त

सुबह 11:41 से 12:26 दोपहर

दिशाशूल दक्षिण

यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले जीरा खाकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.

 

आज का राशिफल

 

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

कार्यस्थल पर सुधार होगा। योजना फलीभूत होगी। पूछ-परख रहेगी। निवेश लाभदायक रहेगा। सामाजिक कार्य करेंगे। पत्नी से आश्वासन मिलेगा। आपकी मिलनसारिता एवं धैर्य आपको परिवार एवं समाज में आदर-सम्मान दिलाएँगे।

लकी नंबर 5 लकी कलर आसमानी

 

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। प्रसन्नता बनी रहेगी। अधिकारी सहयोग करेंगे। व्यापार के विस्तार हेतु प्रयास अधिक करना होंगे।

लकी नंबर 6 लकी कलर हरा

 

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। भाग्योन्नति होगी। प्रमाद न करें। पराक्रम क्षमता के कारण आपको यश की प्राप्ति होगी।

लकी नंबर 7 लकी कलर नीला

 

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

वाणी संयम रखते हुए कार्य करें। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति के योग हैं। व्यापार, नौकरी में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा न करें। आकस्मिक खर्च अधिक होंगे।

लकी नंबर 3 लकी कलर पिला

 

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

अच्‍छी खबर मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। मान बढ़ेगा। धनार्जन होगा। थकान रहेगी। आजीविका में परिवर्तन अथवा नवीन अवसर प्राप्त हो सकेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

लकी नंबर 9 लकी कलर भूरा

 

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

रुके कार्य पूर्ण होंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। निवेश शुभ रहेगा। प्रमाद न करें। प्रसन्नता व आशाजनक वातावरण के कारण प्रयास सार्थक होंगे।

लकी नंबर 9 लकी कलर भूरा

 

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

पुराना रोग उभर सकता है। नकारात्मकता रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। झंजटों में न पड़ें। धैर्य रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम के कार्यों से दूर रहना चाहिए। दिन मिश्र फलदायी रहेगा। आर्थिक तंगी होगी।

लकी नंबर 1 लकी कलर नीला

 

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल व पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। सही निर्णय ले पाएँगे। मित्रों से मदद प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

लकी नंबर 4 लकी कलर सफेद

 

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग आएँगे। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएँ रखें।

लकी नंबर 1 लकी कलर केशरी

 

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आर्थिक चिंता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय सामान्य चलेगा। जोखिम उठाने व जल्दबाजी से बचें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। पुराना रोग उभर सकता है, धैर्य रखें। निजीजनों में असंतोष का वातावरण रहेगा।

लकी नंबर 7 लकी कलर बैंगनी

 

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लाभ होगा। बुद्धि एवं तर्क से कार्य के प्रति सफलता के योग बनेंगे। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। धनार्जन होगा। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा।

लकी नंबर 2 लकी कलर सफेद

 

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। प्रमाद न करें। ईश्वर पर आस्था बढ़ेगी। साहस, पराक्रम में वृद्धि होगी। व्यापार में नए प्रस्तावों से लाभ की संभावना है।

लकी नंबर 5 लकी कलर केशरी

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें